फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लॉलीपॉप लागेलू' के गायक पवन सिंह ने लिए सात फेरे, देखें शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Wed, 07 Mar 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 9
pawan singh - फोटो : अमर उजाला
'लॉलीपॉप लागेलू' से धूम मचाने वाले गायक पवन सिंह ने अपनी जीवन संगिनी चुन ली है। मंगलवार को यूपी के बलिया स्थित होटल में उन्होंने ज्योति सिंह के साथ शुभ मुहर्त में सात फेरे लिए। पवन सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए इस शादी समारोह को गोपनीय रखा गया था। आगे की स्लाइड्स में देखें इस शादी की तस्वीरें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
pawan singh - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए। मंगलवार की शाम यूपी के बलिया निवासी ज्योति सिंह के साथ शुभ मुहर्त में सात फेरे लिए। शादी समारोह बलिया के चितबड़ागांव स्थित एक होटल में आयोजित किया गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 9
pawan singh - फोटो : अमर उजाला
इस शादी में खास रिश्तेदार और नजदीकियों को ही आमंत्रित किया गया। पांच मार्च को ही पवन सिंह  ने ज्योति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज से शादी की। 
 

4 of 9
pawan singh - फोटो : अमर उजाला

पवन सिंह के रिश्तेदारों ने बताया कि बलिया के मिड्ढी मोहल्ला निवासी रामबाबू सिंह के परिवार का पवन सिंह के परिवार से पुराना संबंध था, जिसके चलते दोनों परिवार शादी के लिए सहमत हुए। ज्योति सिंह अभी स्नातक की छात्रा हैं और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कर रही हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 9
pawan singh - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की माने तो पवन सिंह की यह तीसरी शादी है। शादी को लेकर काफी गोपनीयता बरती गई। घर के सदस्य मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतराते रहे। समारोह स्थल पर मेहमानों और नजदीकियों के लिए 330 पास जारी किए गए थे। 

 
विज्ञापन

6 of 9
pawan singh - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब सात बजे शुभ मुहुर्त में शादी की रस्म शुरू हुई। विवाह समारोह में यूपी, बिहार के नामी कलाकारों के साथ ही गायक पहुंचे और वर वधू को आशीर्वाद दिया। 

 
विज्ञापन

7 of 9
pawan singh - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों में बड़े भाई रानू सिंह, चाचा अजीत सिंह, गुड्डू सिंह, रितीक सिंह, राहुल सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। पवन सिंह ने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है।

 

8 of 9
pawan singh
 उनका पहला भोजपुरी एलबम ओढ़निया वाली 1997 में आया था, उसके बाद कांच कसईली ने 2005 में, 2008 में सिंह ने एलबम लॉलीपॉप लागेलू (शीर्षक गीत) को रिलीज किया। 2007 की फिल्म रंगली चुनरिया तोहरा नाम में प्रमुख भूमिका निभाई। 2016 में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में सिंह को सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक से सम्मानित किया गया।

 
विज्ञापन

9 of 9
Pawan Singh
बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी के मौत के बाद पवन सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा। हालांकि पवन सिंह महज उसे अफवाह बताते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें