वाम मोर्चा का गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद सबकी निगाहें वहां बनने वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर है। त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव होंगे। शपथ ग्रहण समारोह किस तारीख को किया जाए यह जानने के लिए भाजपा नेताओं ने काशी के ज्योतिषाचार्य से सलाह मांगी है। आगे की स्लाइड्स में जानें...
विज्ञापन
2 of 7
बिप्लव कुमार देव और नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
बता दें कि भाजपा ने अटकलों को खत्म करते हुए मंगलवार को पार्टी के त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष विप्लव कुमार देव को सीएम बनाने की घोषणा की है। भाजपा और उसके सहयोगी आईपीएफटी के नवनिर्वाचित विधायकों नेदेव को विधायक दल का नेता चुना। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी।
विज्ञापन
3 of 7
nagendra
- फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह स्थल और इसकी तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है। इसी बीच वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के आचार्य नागेन्द्र पांडेय ने दावा किया है कि त्रिपुरा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से संबंधित सलाह मांगी है।
4 of 7
tripura
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य नागेंद्र पांडेय ने मीडिया को बताया कि भाजपा नेताओं ने उनसे ये पूछा है कि त्रिपुरा में किस दिन शपथ ग्रहण करना शास्त्रोचित होगा। नागेंद्र पांडेय ने सलाह दी है कि आठ और नौ मार्च की तिथि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शपथग्रहण के लिए अच्छी तिथियां है, जबकि 10 तारीख का ज्योतिष शास्त्र में निषेध है।
विज्ञापन
5 of 7
Biplab Kumar Deb, CM Tripura
संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्य ने यह बताने से इनकार कर दिया कि भाजपा के किस नेता ने उनसे शपथ ग्रहण समारोह के लिए सलाह मांगी थी। अब जबकि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है तो माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और स्थान की घोषणा जल्द ही हो जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
शपथ ग्रहण समारोह के लिए बनाया जा रहा मंच।
वैसे मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक त्रिपुरा में बनने जा रही भाजपा की नई सरकार राजधानी के विवेकानंद पार्क में शपथ ले सकती है। शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य होने की संभावना है क्योंकि राज्य में वाम मोर्चा के 25 साल के किले को ध्वस्त कर पहली बार सत्ता पाने वाली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
शपथ ग्रहण समारोह नौ मार्च को हो सकता है। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की खबरें हैं। राज्य के 59 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की है।