फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी लोक धुनों की मिठास और वेस्टर्न डांस से रात हुई जवां, देखें तस्वीरें...

Wed, 19 Jul 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
bandhanotsav - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी लोक धुनों की मिठास और पॉप म्यूजिक पर वेस्टर्न डांस के धमाल से रात इस कदर जवां हुई कि कोना-कोना झूम उठा। नृत्य-संगीत से सजी रंग-बिरंगी शाम का सुखद नजारा लेने वाले उन पलों में खुद को थिरकने, झूमने से नहीं रोक सके। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 6
bandhanotsav - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडियन अरशद खान के अंदाज और लटके-झटके पर हंसी-ठहाके भी खूब लगे। हंसगुल्लों पर लोग हंसते-हंसतेलोटपोट हो गए। एसीसी की वार्षिक रिटेलर कांफ्रेंस के तहत यह ‘बंधनोत्सव’ संगीत निशा छावनी क्षेत्र के पांच सितारा होटल ताज गेटवे के गुलाब बाग में आयोजित थी। 
विज्ञापन

3 of 6
bandhanotsav - फोटो : अमर उजाला
इस बंधनोत्सव का उद्घाटन रिटेलर, डीलर परिवारों की महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद शुरुआत हुई भोजपुरी गीतों से। जूनियर मनोज तिवारी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से लोगों को झुमा दिया। गीत के बोल थे- बैक मारेले कबों फरंट मारेले ई लइकी बिया हाई बोल्टेज वाली करेंट मारेले...। 

4 of 6
bandhanotsav - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तू लगावे लू जब लिपिस्टिक हीलेला आरा डिस्ट्रिक्ट जिला टॉप लागेलू... कमरिया करे लपालप लालीपॉप लागेलू...। इसके बाद भरत शर्मा व्यास के लोकप्रिय गीत- गोरिया चांद के अंजोरिया जइसन गोर बाड़ू हो तोहार जोड़ केहू नइखे तूं बेजोड़ बाड़ू हो... जैसे गीतों पर महिलाओं, युवतियाें ने जमकर मस्ती की। 
विज्ञापन

5 of 6
bandhanotsav - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुंबई से आए एरोस्टिक डांस ग्रुप ने जमकर धमाल मचाया। काला चश्मा ... के बाद नचले सारी रात और तम्मा-तम्मा के बोल पर इस ग्रुप की बालाओं ने मस्ती का अनूठा संसार रच दिया। कॉमेडियन अरशद खान ने खूब हंसाया। इससे पहले महिलाओं ने सामूहिक गणेश वंदना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bandhanotsav - फोटो : अमर उजाला
इस कांफ्रेंस में पूर्वांचल से आए रिटेलर का सम्मान किया गया। मानसून चैंपियन, डिस्ट्रिक्ट टॉपर, प्रगति एवार्ड, वेयर हाउस टॉपर ट्राफी प्रदान की गई। एरिया इंचार्ज आलोक चौधरी, राहुल सिंह, निखिल सोनी समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें