फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी कानून के विरोध में भारत बंद का पूर्वांचल में ऐसा रहा हाल, तस्वीरों के जरिए जानिए

Fri, 07 Sep 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala
एससी-एसटी कानून के विरोध में भारत बंद के आह्वान का पूर्वांचल में खासा असर रहा। सरकार के निर्णय के खिलाफ सभी दस जिलों में लोग सुबह से ही सड़कों पर उतर गए और जगह-जगह बाजार बंद कराया। जुलूस निकाल कर नारेबाजी की गई। बलिया, जौनपुर और सोनभद्र में हालात बेकाबू रहे। बलिया में पुलिस को लाठीचार्ज और फायरिंग तक करनी पड़ी। वहीं जौनपुर में समर्थकों ने ट्रेन रोक दी। पुलिस ने विरोध कर रहे 220 लोगों को हिरासत में लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala

बलिया में बंद समर्थकों ने रोडवेज डिपो के काउंटर का जाली तोड़ दी। चिलकहर में लोगों ने सिर मुड़वा कर विरोध जताया और चक्का जाम किया। जाम छुड़वाने के लिए पुलिस को पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग करनी पड़ी। जवाब में बंद समर्थकों ने भी पत्थरबाजी कर पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बैरिया में बंद समर्थकों की पत्थरबाजी में तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 12
bharat bandh - फोटो : amar ujala

सोनभद्र में राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल और धर्मशाला चौक के पास दुकानें बंद करवाने को लेकर दुकानदारों में कहासुनी और हाथापाई हुई। कुछ दुकानों में तोडफ़ोड़ भी की गई। पुलिस 70 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। मऊ में विरोध हुआ लेकिन माहौल शांत ही रहा। गाजीपुर में भी बंदी का असर रहा। व्यापारियों संग अधिवक्ता भी बंद के समर्थन में उतर गए। आजमगढ़ में भी बंद को भरपूर समर्थन मिला। 

4 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala

वहीं जौनपुर में बंद समर्थकों ने सिंगरामऊ के हरपालगंज में फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन रोकी गई। बदलापुर में लखनऊ-वाराणसी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। कई जगहों से तोड़फोड़ की भी सूचना है। भदोही और मिर्जापुर में बंद का असर दिनभर रहा। वहीं चंदौली में सकलडीहा क्रासिंग के समीप रेलवे ट्रैक जाम किया गया। 
विज्ञापन

5 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala
अनुग्रह नरायन रोड, सासाराम, कुम्हउ, नवीनगर रोड, चंदौली में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी को रोक कर प्रदर्शन किया गया। वाराणसी में हाईवे से लेकर डीएम पोर्टिको तक प्रदर्शन हुआ। बाबतपुर में पुलिस से प्रदर्शनकारियों की जमकर झड़प हुई, बीएचयू हैदराबाद गेट पर चक्काजाम किया गया। वाराणसी में बंद का समर्थन कर रहे 150 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

6 of 12
bharat bandh - फोटो : amar ujala
मऊ में सर्वसमाज के लोगों ने जुलूस निकाला और दुकाने बंद कराईं। बंद का असर मुख्यालय के साथ मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर और खुरहट बाजार में अधिक रहा। जबकि अन्य स्थानों पर मिला जुला असर रहा। जुलूस से शहर में जाम लग गया। मुख्य बाजार अली बिल्डिंग में दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानों को बंद रखा। वहीं, आजमगढ़ से लेकर गाजीपुर तिराहे के बीच मौजूद सभी माल और शापिंग काम्पलेक्स भी बंद रहे। 
विज्ञापन

7 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala
बलिया में भी बंद का व्यापक असर रहा।  बंद समर्थकों ने रोडवेज बस डिपो पर पहुंचकर काउंटर की जाली तोड़ दी। रोडवेज बसों का संचालन भी बंद रहा। अधिवक्ताओं ने भी बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर ओवरब्रिज पर चक्का जाम किया। उधर, चिलकहर में बंद समर्थकों ने चक्का जाम किया और सिर मुड़वा कर विरोध जताया। जाम को छुड़ाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की और हवाई फायरिंग की भी सूचना है। इसके बाद बंद समर्थकों ने भी जवाब में पत्थरबाजी कर पुलिस के गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

8 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala
भारत बंद के दौरान गुरुवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय छोड़ कर अन्य इलाकों में इसका भरपूर असर देखने को मिला। दुबिहां, भांवरकोल और बहरियाबाद में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया और बाजार बंद रखा। एससी/एसटी एक्ट लागू करने को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ लोग मुखर थे। जिला मुख्यालय पर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र और शिक्षकों ने विद्यालय बंद कर बंदी में सहभागिता की। छात्रों ने जहां बाजार बंद कराया, वहीं शिक्षकों ने विद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। 

9 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala
एससी/एसटी आरक्षण के विरोध में सोनभद्र में  सवर्ण, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समाज द्वारा वृहस्पतिवार को किए गए भारत बंद का असर जिले में भी देखने को मिला। राबर्ट्सगंज नगर में बाजार पूरी तरह से बंद रहा। नगर के उत्तर मोहाल और धर्मशाला चौक के पास कुछ दुकानें खुली हुई थी, जिसे बंद कराने पहुंचे लोगों से दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हुई। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। इससे माहौल तल्ख हो गया और कुछ लोग आरक्षण का विरोध कर रहे लोगों से विवाद करने पर आमादा हो गए। हालांकि पुलिस ने सड़क पर लाठी पटक कर विवाद करने पहुंचे लोगों को खदेड़ दिया। राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहे पर अधिवक्ताओं ने आरक्षण के विरोध में सड़क जाम किया। 

10 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज की ओर से आहुत भारत बंद का आजमगढ़ जिले में मिलाजुला असर दिखाई दिया। शहर में जहां बंद का कम असर था तो वहीं बूढ़नपुर, जहानागंज, मार्टीनगंज, मेंहनाजपुर, ठेकमा आदि क्षेत्रों में बंदी और आंदोलन का असर दिखाई दिया। बूढ़नपुर में एससी/एसटी एक्ट का विरोध करने वालों ने जाम लगा कर प्रदर्शन किया। वहीं जहानागंज, मेंहनाजपुर, तरवां, बरदह,  लाटघाट आदि क्षेत्र में सवर्ण समाज के लोगों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और दुकानें बंद कराईं।

11 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala
 एससी एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद का जिले भर में असर रहा। विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया और पुतला दलन कर जुलूस निकाले गये। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रदर्शनकारियों ने  सकलडीहा क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक जाम किया । मुगलसराय रेल मंडल अंतर्गत बिहार, झारखंड और यूपी में जगह जगह प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। गया, अनुग्रह नारायन रोड, सासाराम, चंदौली सहित विभिन्न स्थानों पर ट्रेनों को रोक दिया। जिससे ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

12 of 12
varanasi - फोटो : amar ujala
 एससी एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद का जिले भर में असर रहा। विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया और पुतला दलन कर जुलूस निकाले गये। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रदर्शनकारियों ने  सकलडीहा क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक जाम किया । मुगलसराय रेल मंडल अंतर्गत बिहार, झारखंड और यूपी में जगह जगह प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। गया, अनुग्रह नारायन रोड, सासाराम, चंदौली सहित विभिन्न स्थानों पर ट्रेनों को रोक दिया। जिससे ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें