फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Murder Case: गर्लफ्रेंड से तोड़ा संपर्क, चारों धाम की यात्रा की; फिर ताऊ के पूरे परिवार को किया खत्म

Fri, 07 Feb 2025 11:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में पांच हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपी विशाल गुप्ता ने वारदात को लेकर पूरा सच उगल दिया। बताया कि उसने अपने माता- पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ताऊ के पूरे परिवार को खत्म किया था। 
विज्ञापन
1 of 5
भदैनी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
Mass Murder In Varanasi: वाराणसी जिले के भदैनी में पांच लोगों की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले विशाल गुप्ता उर्फ विक्की ने पुलिस के सामने कई सच उगले। जिसमें मां- बाप की हत्या के बदले ताऊ के पूरे परिवार को खत्म करने की पूरी साजिश का जिक्र किया। विशाल ने परत दर परत हत्या से जुड़ी जानकारी पुलिस को दी। आइए जानते हैं कि विक्की ने वारदात को लेकर क्या कहा...

इसे भी पढ़ें; मार्च 2022 से प्लानिंग बना रहा था विक्की, छह महीने पहले खरीदी पिस्टल; बचपन से सुलग रही थी आग
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हत्याकांड से पहले बीएचयू कैंपस में घूमता विशाल गुप्ता उर्फ विक्की - फोटो : पुलिस
विक्की के सामने माता-पिता की गोली मारकर की गई थी हत्या
34 वर्षीय विक्की ने बताया कि 1997 में उसके ताऊ राजेंद्र ने संपत्ति की लालच में उसके सामने उसके पिता कृष्णा लाल गुप्ता और मां बबिता की गोली मारकर हत्या की थी। ताऊ के असलहे से निकली गोली उसके छोटे भाई जुगनू को भी लगी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
इन लोगों की हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले गर्लफ्रेंड खत्म कर दिया था संपर्क
बताया कि ताऊ और उनके पूरे परिवार को खत्म करने से पहले वह चारों धाम की यात्रा पर गया था। जुगनू के अलावा वह अहमदाबाद की अपनी गर्लफ्रेंड से संपर्क में रहता था। मगर, वारदात से छह महीने पहले उसने गर्लफ्रेंड से भी संपर्क खत्म कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें; ताऊ के बच्चों को इसलिए नहीं छोड़ा, क्योंकि बड़े होकर वह भी बदला लेते; विक्की ने उगला सच

4 of 5
वाराणसी हत्याकांड में गिरफ्तार विक्की व उसका भाई जुगनू - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन समझता था मुकदमे का क्या होगा?
विक्की को स्पा सेंटर जाना अच्छा लगता है, लेकिन उसने वहां भी जाना बंद कर दिया था। वारदात के बाद वह ऑनलाइन तरीके से समझता था कि उसके मुकदमे का क्या होगा? उसे कितने दिन में जमानत मिल जाएगी? कितनी सजा होगी? गवाह कौन-कौन हो सकता है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल गुप्ता उर्फ विक्की की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जुगनू और दादी भी अधिवक्ताओं से समझ रहे थे प्रक्रिया
इधर, घर पर दादी शारदा देवी के साथ रह रहा जुगनू भी अधिवक्ताओं से यही सब समझ रहा था। इसी बीच गुरुवार को विक्की और जुगनू पुलिस के हत्थे चढ़ गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें