यूपी के भदोही में शादी के दौरान दुल्हन के दरवाजे पर एक ऐसी घटना घटी। जिसकी इलाके में हर तरफ चर्चा हो रही है। पूरे मामले को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
bride hands
गोपीगंज थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में रविवार को जौनपुर जिले के मीरगंज निवासी गंगापाल का पुत्र सुनील पाल बारात लेकर आया था।
विज्ञापन
3 of 5
groom
बारात के कार्यक्रम निपटने के बाद नाश्ता-पानी कर जब बारात उठाने की तैयारी चल रही थी कि उसी समय दूल्हे की दूसरी पत्नी बिछिया निवासी खुशबू अपने परिजनों और पुलिस के साथ गांव पहुंच गई। तब पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसकी यह तीसरी शादी है।
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
पुलिस को देख अफरातफरी मच गई। बराती नाश्ता-पानी छोड़कर भाग खड़े हुए लेकिन पुलिस ने तीसरी शादी रचाने वाले दूल्हे और उसके पिता को पकड़ कर थाने ले गई। यहां देर तक पंचायत चलती रही। दूसरी पत्नी के परिजन शादी में खर्च हुए पैसे लेने के बाद ही शांत हुए।
वहीं, तीसरी शादी की बात सामने आने पर दुल्हन के परिजन भी पहुंच गए और खर्च हुए पैसे की मांग करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शादी तय कराने वाले अगुआ को बुलाया गया, लेकिन वह गांव छोड़कर भाग गया था।