फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla Encounter: तीज पर रवि के वादे को याद कर पत्नी का रो-कर बुरा हाल, बोली-किसकी दीर्घायु की करूं कामना

Wed, 19 Aug 2020 08:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
शहीद रवि कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के बारामुला-पटन में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए मिर्जापुर के लाल रवि के माता-पिता तो इकलौती संतान के असमय काल के गाल में समाने के गम को देशप्रेम के आगे छुपा रहे हैं। लेकिन मात्र दो साल पहले रवि सिंह की जीवन संगिनी बनकर आई प्रियंका तो बेसुुध है, क्योंकि उस पर काल की जो भयंकर मार पड़ी है।
 

विज्ञापन

2 of 6
रवि और प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
उसके कष्ट को समझकर हर शख्स की आंखें गमगीन हो रही हैं। खुद को लाख संभालने के बाद भी रवि के जाने का गम उसे कुछ यूं दर्द दे रहा कि वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
रवि और प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
जब होश में आती है, तो जुबां पर एक ही सवाल, किसकी दीर्घायु के लिए मैं रखूं तीज का व्रत। अब वह कैसे पास आकर परिजनों से सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद मांगेगी। यह कहकर प्रियंका का रुदन वहां मौजूद लोगों की आंखों में आ रहे आंसुओं को रोक नहीं पा रहा था। 

4 of 6
रवि सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका की असह्य तकलीफ को देख अन्य महिलाएं भी अपने आंखों के आंसू नहीं रोक पा रही थीं। हर कोई नम आंखों से ढाढ़स बंधाने में लगा रहा, लेकिन प्रियंका के सवाल सबके धैर्य को हरा दे रहे थे। 

विज्ञापन

5 of 6
रवि के घर जा रहे युवा - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका जब भी होश संभालती, उसके मुंह से बस एक ही सवाल निकल रहा कि रवि ने आखिर उसके साथ किए वादे को क्यों नहीं समझा कि तीज पर उसे सामने से आशीर्वाद देगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

तुमने अपना वादा क्यों नहीं निभाया रवि

दरअसल, कुछ दिन पहले हुई बात के दौरान जब प्रियंका ने रवि को तीज के पर्व पर आने की बात याद दिलाई, तो रवि ने कहा था कि छुट्टी की कोशिश करूंगा और नहीं मिली तो वीडियो कॉल पर अपना फर्ज निभाऊंगा, तुम्हें आशीर्वाद दूंगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें