एसबीआईओए के मुख्य क्षेत्रीय सचिव सुरेश चंद्र, एसबीआईएसए के उप महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बैंकों का निजीकरण करने का फैसला आम जनता, विद्यार्थियों, महिलाओं सभी के हित में ठीक नहीं है। इस दौरान मनोज सिंह, रघुबर तिवारी, अमरेंद्र, पंकज कुमार, बीके सिंह, प्रकाश रंजन आदि मौजूद रहे।