फैशन और ग्लैमर जगत में बनारसी हैंडलूम छा गया है। डिजाइनर हों या मॉडल बनारसी फैब्रिक्स से बने परिधान उनकी पहली पसंद बन गए हैं। दिल्ली में हाल में ही आयोजित इंडिया कोच्योर वीक 2017 में बनारसी वस्त्रों का ग्लैमर सिर चढ़कर बोला। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 7
fashion
- फोटो : facebook
देश भर से आईं मॉडलों ने रैंप पर बनारस के वस्त्रों पर डिजाइन किए गए परिधानों में अपनी अदाएं बिखेरीं। शिल्पा शेट्टी समेत 14 मॉडल्स ने खास तौर पर डिजाइन किए गए इन परिधानों में रैंप पर कैटवॉक किया।
विज्ञापन
3 of 7
fashion
- फोटो : facebook
दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित इस फैशन वीक में बनारसी साड़ी के अलावा बनारसी हैंडलूम पर डिजाइन किए गए लहंगा, दुपट्टा, गाउन, इंडो-वेस्टर्न लहंगा और गाउन मिक्स अप का प्रदर्शन मॉडल्स ने किया।
4 of 7
fashion
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया कोच्योर वीक 2017 में शिल्पा शेट्टी ने भी बनारसी हैंडलूम से तैयार इंडो वेस्टर्न परिधान में रैंप पर कैटवाक कर आयोजन में चार चांद लगाए। इनके अलावा दीया मिर्जा, अनुष्का ने भी इस इस फैशन शो में बनारसी वस्त्रों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 7
fashion
- फोटो : facebook
फैशन वीक में बनारस का प्रतिनिधित्व रेवड़ी तालाब निवासी फैशन डिजाइनर मुकीम अख्तर ने किया। इस में खास तौर से बनारसी सिल्क, जार्जेट टीसू, साटन टीसू पर मॉडर्न लुक वाली साड़ियां, मूंगा, टसर, मटका सिल्क, वेलवेट, नेट पर डिजाइन किए गए गाउन, लहंगा, इंडो-वेस्टर्न परिधान छा गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
fashion
- फोटो : facebook
आयोजन में मशहूर फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह, मनीष मल्होत्रा, राहुल मिश्रा, अंजू मोदी ने बनारसी परिधानों की शृंखला उतारी। इस शो में फैशन की दुनिया से जुड़े कुल 150 लोग आमंत्रित किए गए थे।
वाराणसी के रहने वाले फैशन डिजाइनर मुकीम अख्तर ने बताया कि फैशन जगत में बनारसी वस्त्रों की मांग तेजी से बढ़ी है। कई बड़े फैशन डिजाइनर इन दिनों बनारसी सिल्क पर जाल वर्क के अलावा साड़ी को आधुनिक लुक देने में जुटे हुए हैं। यह बनारस के लिए बड़ी उपलब्धि है कि दो तिहाई से अधिक हिस्से पर बनारसी वस्त्रों का दबदबा नजर आने लगा है।