वाराणसी में मंगलवार भोर में अत्यंत व्यस्त माने जाने वाले गोदौलिया-गिरजाघर इलाके के बीच सड़क भारी बारिश से अचानक 10 फीट धंस गई। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सड़कों के इस बदहाली पर ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो जमकर ट्रोल किए गए। एक यूजर से तो उनकी तीखी बहस भी हो गई। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
varanasi road caves
- फोटो : अमर उजाला
कांवरियों के मुख्य मार्ग गोदौलिया-गिरजाघर इलाके में सड़क धंसने से 10 फीट गहरा और 20 फीट लंबा गड्ढा बन गया। सावन के महीने में हुई इस घटना से जहां इलाके में अफरा-तफरी मच गई वहीं प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के नाते घटनास्थल की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं।
विज्ञापन
3 of 6
babul suprio tweet
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच केंद्रीय मंत्री मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर आसनसोल में बाढ़ की हालत पर चिंता जताई और पश्चिम बंगाल की सरकारी मशीनरी को अक्षम करार दिया। इस पर ट्विटर पर एक यूजर मो. आदिल सिद्दकी ने बाबुल सुप्रियो को बनारस की तस्वीरें टैग कर कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र है। अब क्या कहेंगे ?
4 of 6
आदिल के इस ट्वीट पर बाबुल सुप्रियो भड़क गए। उन्होंने कहा कि आदिल तुम जानते हो यूपी का शहरी विकास मंत्री कौन था ? क्या तुम जानते हो तत्कालीन शहरी विकास मंत्री आजम खान से मैंने कई बार मिलने का प्रयास किया और उन्हें केंद्रीय मदद देनी चाही ?
विज्ञापन
5 of 6
varanasi road
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रियो यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार ने जानबूझकर वाराणसी को दिन प्रतिदिन गंदा बनाया। वे जानबूझकर घटिया राजनीति के लिए प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को असफल बनाना चाहते थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाराणसी सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रिपेयर के मोड में चल रहा है। आप जल्द ही बदलाव देखेंगे।
सुप्रियो ने मोहम्मद आदिल पर आरोप लगाया कि वे पीएम मोदी के नेतृत्व को बदनाम करने के लिए ट्वीट कर रहे हैं। इसका आदिल ने खंडन किया। वहीं सुप्रियो ने आदिल को चेताया कि अगर इसी तरह वे ट्वीट कर नकारात्मकता फैलाते रहे तो वे उन्हें ब्लॉक कर देंगे।