फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चढ़ी सनक, हाईटेंशन लाइन पर चढ़ दिखाने लगा 'करतब', ग्रामीणों की अटकी सांस

Wed, 01 Aug 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में अर्ध विक्षिप्त युवक मंगलवार दोपहर 33 हजार की हाईटेंशन  लाइन पर चढ़ गया। गनीमत ती कि उसे ऐसा करते देख किसी ने देख लिया और बिजली कटवा दी। युवक बंदरो की तरह इस तार से उस तार के सहारे झूलता रहा। इधर, अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों की सांस अटकी रही। करीब पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन दल विभाग और गांव वालों की मदद से पुलिस ने करीब पांच घंटे बाद उसे पोल से नीचे उतरवाया। इस दौरान एक अधेड़ पोल से गिरकर घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। पुलिस ने अर्द्धविक्षिप्त युवक को सीएचसी मेहनाजपुर में भर्ती कराया है। डाक्टर की सलाह पर उसे वाराणसी पागल खाने भेजवा दिया गया।  
विज्ञापन

3 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
मेहनाजपुर गांव के दक्षिणपुरा मुहल्ला निवासी दयाशंकर (35) पुत्र संतलाल दिमागी रूप से बीमार है। दो भाइयों में बड़े दयाशंकर का इलाज चल रहा। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे दयाशंकर घर से निकला और गांव के बाहर से गुजरे हाईटेंशन तार के पोल पर चढ़ गया।

4 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
गांव के लोगों ने दयाशंकर को पोल पर चढ़ते देखकर तुरंत पावर हाउस में फोन कर सप्लाई कटवा दी, साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दयाशंकर को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुआ। बल्कि लोगों के पोल पर चढ़ने पर दूसरे तार पर कूद गया।
विज्ञापन

5 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
दयाशंकर को नीचे उतारने के लिए सकियाबकिया गांव निवासी विजयी राम (45) चढ़ा। लेकिन दयाशंकर ने धक्का मारकर विजयी को नीचे गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
दयाशंकर के नीचे न उतरने पर प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर कुमुद शेखर सिंह ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई। फायर ब्रिगेड के जवान और गांव वालों की मदद से करीब पांच घंटे बाद दयाशंकर को पोल से नीचे उतारा गया। पुलिस ने दयाशंकर को सीएचसी मेहनाजपुर में भर्ती कराया, जहां से परीक्षण कर डाक्टर ने उसे वाराणसी के पागलखाने भेजने की सलाह दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डाक्टर की सलाह पर दयाशंकर को वाराणसी स्थित पागल खाने भेजवा दिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें