फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ एयरक्राफ्ट क्रैश: तो हो सकता था और भी बड़ा हादसा, अगर हो जाता ऐसा

Tue, 22 Sep 2020 04:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 8
ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन, क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार को ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होने से ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। विमान सरायमीर के कोलपुर कुसहां गांव में हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां से रिहायशी इलाका ज्यादा दूर नहीं है। गनीमत रही कि यह हादसा गांव से बाहर हुआ, अगर गांव में विमान क्रैश होता तो ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन

2 of 8
ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन, क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले में तेज हवा और बारिश के बीच सरायमीर के कोलपुर कुसहां गांव में सोमवार सुबह 11:15 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का प्रशिक्षण विमान टीबी-20 क्रैश हो गया था। हादसे में पलवल (हरियाणा) निवासी प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 8
विमान ने सुबह 10.20 बजे अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से मऊ के लिए उड़ान भरी थी। घटना के बाद एसपी सुधीर कुमार सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर शाम अमेठी से उड़ान अकादमी की टीम जांच के लिए पहुंच गई थी।

4 of 8
आजमगढ़ में सुबह 10.30 बजे से ही मौसम खराब होने लगा था। तेज हवा और बारिश के बीच बार-बार बिजली कड़क रही थी। इसी दौरान 11:15 बजे विमान सरायमीर के कोलपुर कुसहां और मंजीरपट्टी के बीच सिवान में गिर पड़ा। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो विमान कोलपुर कुसहां में धान और ईख के खेतों के बीच गिरा पड़ा था जबकि पायलट का शव गांव के पास मिला।
विज्ञापन

5 of 8
टुकड़ों में बंटा विमान। - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट (वाराणसी) अथॉरिटी ने बताया कि अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से सुबह 10.20 पर प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन ने टीबी-20 विमान से सोलो प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। विमान 11 बजे तक बाबतपुर हवाई अड्डे के रडार पर था।
विज्ञापन

6 of 8
इसके बाद संपर्क कट गया था। यह ट्रेनिंग के लिए प्रयोग किया जाना वाला टू सीटर विमान था। देर शाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय अकादमी अमेठी और नागरिक उड्डयन विभाग दिल्ली की टीमें भी पहुंचीं। अमेठी की टीम पड़ताल के बाद लौट गई जबकि दूसरी टीम रुकी हुई है।
विज्ञापन

7 of 8
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था। अमेठी के फुरसतगंज से उड़ा था। मऊ के लिए उड़ान भरी थी। यहां से वापस होना था। खराब मौसम में संपर्क टूटने से क्रैश हो गया।
विज्ञापन

8 of 8
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी। - फोटो : अमर उजाला
125 घंटे उड़ान भर चुका था पायलट
पलवल हरियाणा निवासी प्रशिक्षु पायलट 21 वर्षीय कोणार्क शरन संस्थान में प्रशिक्षण के 125 घंटे पूर्ण कर चुके थे। उनके पिता एयर इंडिया में कार्यरत थे जो अब रिटायर हो गए हैं। कोणार्क तीन बहनों में इकलौते भाई थे। पुलिस की ओर से जानकारी देने के बाद वहां से जांच के लिए टीम भेजने की बात कही गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें