वाराणसी में तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, लखनऊ, मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद के मार्गदर्शन व प्रधान आयकर आयुक्त, वाराणसी व इलाहाबाद के निर्देशन एवं लियाकत अली आफाकी, अपर आयकर आयुक्त, वाराणसी के नेतृत्व में तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा आयकर भवन से शुरू हुई और कचहरी, सर्किट हाउस, भोजूबीर, पुलिस लाइन, पांडेपुर, पहड़िया होते हुए आयकर कॉलोनी, सारनाथ में समाप्त हुई।