फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यात्रा काशी और भारत के विकास के नए आयाम खोलेगी। इमैनुएल मैक्रों की कुंडली देखने के बाद काशी के ज्योतिषियों ने यह बात कही है। इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी जब काशी पधारेंगे उस वक्त अद्भुत योग बन रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 6
अस्सी घाट पर तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री आचार्य ऋषि द्विवेदी की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की कुंडली प्रीति षडाष्टक योग का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
modi and macron
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की वृश्चिक राशि और मैक्रों की मेष राशि होने के कारण यह योग अद्भुत है। इस योग के कारण भारत और फ्रांस की मैत्री वैश्विक स्तर पर उभरेगी।
4 of 6
modi and macron
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य ने बताया कि मैक्रों मकर लग्न में पैदा हुए हैं और उनकी मेष राशि है। वर्तमान में राहु की महादशा में बुध की अंतरदशा चल रही है। प्रधानमंत्री की कुंडली वृश्चिक लग्न और वृश्चिक राशि की है। वर्तमान में चंद्रमा की महादशा चल रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Modi-Macron, India-France
मेष और वृश्चिक का स्वामी मंगल होता है। हालांकि षडाष्टक योग अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन राशि स्वामी एक होने के कारण प्रीति षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है।
पीएम मोदी 12 मार्च की सुबह 10:25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करेंगे। दोनों नेता 10:50 बजे बाबतपुर से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे। 12:25 बजे वह बड़ा लालपुर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। 12:55 बजे तक वह दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में बनारस की कारीगरी देखेंगे। 1:10 बजे वह बड़ा लालपुर से चलकर 1:35 बजे डीरेका पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से वह 1:50 बजे अस्सी घाट पहुंचेंगे।