भारतीय सिनेमा में आशुतोष राणा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो वाराणसी में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी जिंदगी और फिल्म से जुड़ी ढेर सारी मजेदार बातें साझा की। जब उनसे उनकी सबसे अच्छी फिल्म और पसंदीदा अभिनेता-अभिनेत्री के बारे में पूछा गया तो उनका भी जवाब दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 6
ashutosh rana
- फोटो : अमर उजाला
आशुतोष राणा से जब पूछा गया कि खाली समय में क्या करते हैं तो कहा कि मेरे पास किताबें बहुत हैं। शूटिंग के दौरान भी खाली समय में पढ़ता हूं। वैसे व्यंग लिखना पसंद है। ऐसा व्यंग लिखता रहता हूं जो लोगों को गुदगुदाए और किसी को आहत न करे।
विज्ञापन
3 of 6
ashutosh rana
- फोटो : अमर उजाला
आशुतोष राणा ने अपने ड्रीम रोल के बारे में कहा कि शोले फिर से बने तो गब्बर, मिस्टर इंडिया बने तो मोगेंबो, कर्मा बने तो डॉ. डैंग की भूमिका करना चाहूंगा। दीवार, काला पत्थर बने तो अमिताभ बच्चन जैसा किरदार निभाना चाहूंगा
4 of 6
ashutosh rana
- फोटो : अमर उजाला
पसंदीदा अभिनेता-अभिनेत्री ने कहा कि दिलीप कुमार, संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, हास्य अभिनेता महमूद, अभिनेत्रियों में रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और तब्बू का काम प्रभावित करता है। ये सभी मुझे बेहद पसंद है।
विज्ञापन
5 of 6
अमर उजाला वाराणसी कार्यालय में आशुतोष राणा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण को लेकर बहुत सजग हूं। जब मैं काम पर होता हूं तो पत्नी रेणुका शहाणे बच्चों को संभालती हैं। जब रेणुका काम करती हैं तो मैं बच्चों की देखभाल करता हूं।
भविष्य में राजनीति में आने का सवाल पर आशुतोष राणा ने कहा कि हर और हरि के उपासक पूज्य देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी मेरे गुरु हैं। मैं उनका दास हूं। उनके आदेश के बिना मैं कुछ नहीं करता। वह कहेंगे तो राजनीति में भी किस्मत आजमा सकता हूं।