गंगा का सुरम्य किनारा रविवार की रात गायन, वादन की सरताज संगीत हस्तियों की मौजूदगी से यादगार बन गया। सुरों की मल्लिका पद्मभूषण आशा भोसले आशा भोसले ने न चाहते हुए भी फिल्म ‘मेरा साया’ में गाए अपने मशहूर गीत- झुमका गिरा रे... पर सुर लगाकर काशी के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 8
asha bhosle
- फोटो : अमर उजाला
पार्श्व गायिका आशा भोसले मंच पर सिर्फ सम्मान के लिए पहुंची थीं लेकिन उन्होंने जब माइक संभाला तो सुर लगाने लग गईं। ‘प्रेम में तोहरे ऐसी पड़ी हूं....’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को...’ की जब उन्होंने प्रस्तुति शुरू की तो तालियों की बौछार के साथ दर्शक दीर्घा से हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। फिर उन्होंने- ‘शंकर भंडारी भोले, मस्तक पर चंद्र विराजे...’ और फिर आखिरी नगमा- ‘पिया तू अब तो आ जा...’ सुनाकर संगीत प्रेमियों को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
hariharan
- फोटो : अमर उजाला
चहुंओर हर-हर महादेव के जयघोष और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पार्श्व गायक हरिहरन ने भी गजलों के बाद ठुमरी की कशिश से संगीत प्रेमियों का दिल जीता।
4 of 8
hariharan
- फोटो : अमर उजाला
हरिहरन ने महामृत्युंजय मंत्र से शुरुआत की। इसके बाद- दिले नादां तुझे हुआ क्या है... फिल्म ‘रोजा’ के नगमे- रोजा जानेमन... की प्रस्तुति से उन्होंने भीड़ को झुमा दिया। इसके बाद- बाहों के दरमियां दो प्यार मिल रहे हैं... और ठुमरी- रूठ गए मोरे बांके सांवरिया... सुनाकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
5 of 8
hariharan
- फोटो : अमर उजाला
भैंसासुर राजघाट पर नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों के बीच आंधी के साथ गरज-चमक और बूंदाबांदी से एकबारगी आयोजकों के चेहरे मुरझा गए थे लेकिन घाट की सीढ़ियों पर खचाखच उमड़े श्रोता टस से मस नहीं हुए।
विज्ञापन
6 of 8
sur ganga
- फोटो : अमर उजाला
यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में काशी को संगीत के शहर के रूप में दर्ज किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित सुर गंगा संगीत महोत्सव की निशा रविवार को कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक पलों के साथ ढली।
विज्ञापन
7 of 8
sur ganga
- फोटो : अमर उजाला
संगीत के शहर में रविवार की रात पांच हस्तियों को एक साथ सम्मानित किया गया। पार्श्व गायिका आशा भोसले को ठुमरी गायिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी ने अंगवस्त्रम, प्रशस्तिपत्र के साथ मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया। जबकि विधि न्याय, सूचना एवं खेल राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने गिरिजा देवी को अंगवस्त्रम और माला भेंट कर सम्मानित किया। इनके अलावा बांसुरी वादक पद्मविभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया, पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र और पद्मश्री पं. अजय चक्रवर्ती का भी अभिनंदन किया गया।
इससे पूर्व समारोह की तीसरी निशा का शुभारंभ गंगा आरती के साथ हुआ। केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के तत्वावधान में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने मां गंगा की भव्य आरती उतारी। उसके उपरांत ताहिर वारसी ने सुर गंगा का थीम सांग प्रस्तुत किया। संचालन सिने अभिनेता अन्नू कपूर ने किया।