फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता बनारसः कलाकारों ने दीवारों पर उकेरी काशी की कला, संस्कृति और धरोहरें, देखें तस्वीरें

Fri, 31 Aug 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
mural art - फोटो : amar ujala
काशी की दीवारें यहां की कला, संस्कृति और धरोहर से पर्यटकों को रूबरू करा रही हैं। भारत रत्न से लेकर काशी के कलाकार और महापुरुषों के चित्र दीवाराें पर अपनी कहानी खुद कह रहे हैं। दीवारों पर उकेरी गई इन कृतियों को देख लोग भी कह रहे कि धीरे धीरे ही सही बदलते बनारस की तस्वीर दिखने लगी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....

 
 
विज्ञापन

2 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala
हृदय योजना के तहत अस्सी घाट, दुर्गाकुंड, कबीरचौरा, लहुराबीर, डीरेका, नरिया आदि जगहों बनी कलाकृतियों में कहीं गंगा घाट, विश्वनाथ मंदिर तो कहीं स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, शिक्षा, संस्कृति से जुड़े चित्र हैं। बीएचयू, काशी विद्यापीठ सहित विभिन्न संस्थाओं के कलाकारों ने इन चित्रों को साकार किया है।  

 
विज्ञापन

3 of 7
mural art - फोटो : amar ujala
लहुराबीर में क्वींस कॉलेज की दीवारों पर चरखा चलाते बापू, शहनाई बजाते भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, ककरमत्ता पुल पर गंगा घाट, मंदिर तो नरिया स्थित एनसीसी कालोनी की दीवार पर सीमा पर लड़ते जवान, शहादत को सलाम देने के साथ ही सबको समान शिक्षा, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत जैसे स्लोगन लिखे हैं। 

 

4 of 7
mural art - फोटो : amar ujala
वाराणसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की ओर से कराए जा रहे इस अनूठी पहल की हर तरफ सराहना भी हो रही है। शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में प्रमुख मार्गों, भवन, दुकानों और सरकारी भवनों की बाहरी दीवारों पर रंगीन कलाकृतियों को बनवाने का काम चल रहा है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस में कई जगहों पर दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग नजर आ रही हैं। इसमें कचहरी परिसर की बाहरी दीवार, आयुक्त कार्यालय, बनारस क्लब की बाहरी दीवार पर कलाकृतियां ऐनामल पेंट से उकेरी जा रही हैं।  
 
विज्ञापन

6 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी की दीवारें यहां की कला, संस्कृति और धरोहर से पर्यटकों को रूबरू करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी की दीवारें यहां की कला, संस्कृति और धरोहर से पर्यटकों को रूबरू करा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें