फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर वाराणसी कांग्रेस ने दिया धरना

Thu, 30 Aug 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को अर्दली बाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
धरने में सभा के दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि का विरोध करते हुए सत्ता में आई थी और आज उसी के शासनकाल में सिलेंडर का मूल्य नौ सौ रुपये के पार पहुंच चुका है। डीजल और पेट्रोल के दाम भी मनमाने ढंग से बढ़ रहे हैं। इससे जनता के ऊपर बहुत ज्यादा बोझ बढ़ा है।

विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
 भारत से चार गुना सस्ता पेट्रोल व डीजल पड़ोसी देश श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल में मिल रहा है। योगी सरकार को टैक्स कम कर प्रदेश की जनता को तत्काल राहत देनी चाहिए। कहा कि नोटबंदी से काला धन वापस लाए जाने और पेट्रोल-डीजल के दाम 25-30 रुपये प्रति लीटर करने के मोदी सरकार के दावे जुमले साबित हो रहे। 

4 of 5
शालिनी यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। रुपया जिस तरह से गिर रहा है निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में महंगाई और तेजी से बढ़ेगी। धरने के दौरान जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केसरी, सतीश चौबे, प्रमोद पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र क पूर, शालिनी यादव, विजय शंकर पांडेय, फसाहत हुसैन, शहाबुद्दीन लोदी, हसन मेंहदी कब्बन, विनय शादेजा, मनीष चौबे, देवेंद्र सिंह, अतुल मालवीय, आशीष पाठक, रीते पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Congress

Next
AU ऐप में पढ़ें