फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू की दीवारों को रंगकर नवाचार को बढ़ावा दे रहे युवा कलाकार, तस्वीरों में देखें आकर्षक कलाकृतियां

Fri, 07 Dec 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
लोककला, संगीत, भाषा आदि क्षेत्रों में हो रहे नवाचार को लेकर बीएचयू परिसर में नई मुहिम शुरू की गई है। इस बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके, इसके लिए वाल पेटिंग का सहारा लिया जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...                                                                                

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय की दीवारों पर बनी पेटिंग में जहां तबला, हारमोनियम सहित अलग-अलग वाद्ययंत्रों का चित्र बनाया गया है वहीं भाषा, कला आदि के क्षेत्रों में इनोवेशन को भी दर्शाया गया है। विलुप्त हो रही लोककलाओं, संस्कृति के संरक्षण को लेकर जहां सरकार की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम कराए जा रहे हैं वहीं युवा कलाकार भी इसके लिए आगे आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala

बीएचयू के दृश्य कला संकाय के डिजाइन इनोवेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा के निर्देशन में युवा कलाकारों ने वाल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को साहित्य, कला, संस्कृति का संरक्षण करने का संदेश देने की पहल की है। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इसमें जहां संगीत के क्षेत्र से तबला, हारमोनियम, गिटार, सारंगी, तुरही आदि वाद्ययंत्रों का दृश्य है तो समय का पहिया चलते रहने, मानव मस्तिष्क, यातायात परिवहन में पहले बस, फिर ट्रेन और अब समय बदलने के साथ ही हवाईयात्रा के शुरू होने को भी चित्रों के माध्यम से दर्शाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
डॉ. मनीष ने बताया कि केवल दृश्यकला ही नहीं कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय सहित अन्य संकायों के छात्र-छात्राओं ने इनोवेशन की दिशा में अनूठी पहल की है। इनोवेशन मतलब विज्ञान, तकनीकी शिक्षा ही नहीं, संगीत, कला, साहित्य आदि के क्षेत्रों में भी इनोवेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें