फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज पार्टी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, वाराणसी में कई जगह लगाए पोस्टर

Fri, 14 Jul 2017 04:35 PM IST
amarujala.com, presented by- पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 5
poster - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक पोस्टर में लिखा है- संवेदना नहीं कार्यवाही चाहिए..फिर से तगड़ी सर्जिकल स्ट्राइक चाहिए..आतंकवाद मुर्दाबाद। इसमें पाकिस्तान लिखे एक बस को मोदी जी क्रेन से उठा रहे हैं। अन्य ऐसे कई और पोस्टर भी लगाए गए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
posters - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य पोस्टर में दिखाया गया है कि हज यात्रियों के बसों पर आतंकवादी हमला कर रहे हैं। लिखा है- निंदा नहीं इंसाफ चाहिए, हमें शिव भक्तों का हिसाब चाहिए। इस कट्टर आतंकवाद पर संवेदना नहीं कार्यवाही कीजिए....
विज्ञापन

3 of 5
poster - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य पोस्टर में लिखा है- कश्मीर गया अब केरल बंगाल की बारी है...मोदी युग में देखो हिन्दू ये कैसी गद्दारी है। मोदी जी अब तो कुछ शर्म करो। इस कट्टर आतंकवाद पर संवेदना नहीं कार्यवाही कीजिए....

4 of 5
roushan pandey - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दिवारों पर यह पोस्टर हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश सचिव रोशन पांडेय ने लगाया है। उसने बताया कि यह पोस्टर गुरुधाम,रथयात्रा और सिगरा सहित शहर के कई अन्य प्रमुख स्थानें पर ऐसे पोस्टर लगवाए हैं। कई पोस्टर बारिश के कारण उखड़कर गिर गए। वह फिर से ऐसे पोस्टर लगाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
posters - फोटो : अमर उजाला
उसने इस पोस्टर के माध्यम से मांग किया है कि मोदी सरकार आतकंवाद का मुंहतोड़ जवाब दे और अमरनाथ यात्रा का बदला लिया जाए। अब सबका साथ सबका विकास छोड़ कर पाकपरस्त को गाली मारो..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें