बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के देश-दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं। वहीं अगर खुद बिग बी किसी के काम को सराहें और उसके प्रशंसक बन जाएं तो उस शख्स के लिए बहुत बड़ी बात होगी। ऐसा ही हुआ बनारस के निवासी अजीत सिंह के साथ। अजीत सिंह का काम जानकर अमिताभ बच्चन ने उनकी प्रशंसा की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
अमिताभ बच्चन के साथ अजीत सिंह
- फोटो : self
देश के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में वाराणसी के अजीत सिंह ने प्रतिभाग किया। शो के दौरान उन्होंने 12.5 लाख रुपये जीते। जब शो के प्रस्तोता अमिताभ बच्चन को अजीत सिंह के काम के बारे में पता चला तो उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। इसके साथ ही बिग बी ने अपनी तरफ से अजीत सिंह को उनके काम के लिए 25 लाख रुपये भी दिए। बनारस में गुड़िया नामक संस्था चलाने वाले अजीत सिंह और उनकी टीम ने 19 अक्तूबर के केबीसी के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारस के शिवदासपुर में 2005 में रेड लाइट एरिया में पुलिस के साथ मिलकर अजीत सिंह की संस्था गुडि़या ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। इसके अलावा इलाहाबाद में उनका सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जो कि एक मॉडल अभियान बना। अन्य शहरों में भी उन्होंने मानव तस्करी के लिए खिलाफ अभियान चलाया। खजूरी के रहने वाले अजीत सिंह करीब तीस साल से देह व्यापार में संलिप्त युवतियों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम कर रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मंजू भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है और अब इनके कार्यों को केबीसी में मान मिला है। रेस्क्यू के दौरान अजीत सिंह और गुडि़या संस्था के सदस्यों पर कई बार जानलेवा हमले हुए, फर्जी मुकदमे में लादे गए लेकिन हर परिस्थितियों से लड़कर वो अपने मिशन को जारी रखा। इनके द्वारा किए गए साहसिक कार्यों को महानायक अमिताभ बच्चन ने खासा सराहा।
विज्ञापन
5 of 6
amitabh bachchan
केबीसी के शूटिंग के दौरान अजीत सिंह ने अमिताभ बच्चन से व्यक्तिगत रूप से मदद करने का आग्रह किया था, जिसे महानायक ने तहे दिल से स्वीकारा। आर्थिक मदद के तौर पर अमिताभ बच्चन ने 25 लाख रुपये की मदद की। इसके साथ ही बिग बी दूसरों से भी फंड रेज कर उनकी मदद करने का वादा पूरा करने में लगे हैं।
अजीत सिंह ने बताया कि अमिताभ जी ने अपना वादा पूरा किया है। मानव तस्करी पर जागरूकता अभियान के तहत अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो मैसेज भी जारी करने का वादा किया है। इसके लिए हमने अपनी ओर से पूरी जानकारी उन्हें उपलब्ध करा दी है। अब इंतजार है तो इस वादे के पूरे होने का।