फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में अमित शाह की ताबड़तोड़ रैली, निशाने पर रहा सपा कांग्रेस

Fri, 24 Feb 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ/आजमगढ़/बलिया
विज्ञापन
1 of 10
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का सिलसिला जारी है। पूर्वांचल फतह करने के लिए भाजपा नेता सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक के बाद एक रैली कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने आजमगढ़,बलिया और मऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर सपा-कांग्रेस गठबंधन ही रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें कहां क्या कहा..
 
विज्ञापन

2 of 10
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मऊ जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो 24 घंटे के अंदर सभी बूचड़खाने बंद कर दिए जाएंगे। प्रदेश में सपा का काम नहीं बल्कि कारनामा बोल रहा है जिसे यूपी की जनता देख रही है। चुनाव में सपा के कारनामे का जवाब देने के लिए जनता तैयार है। वह मधुबन विधानसभा के पांती शिवमंदिर के समीप स्थित एक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 10
amit - फोटो : अमर उजाला
जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके हार  स्वीकार कर लिया है कि वह अकेले चुनाव नहीं जीत सकते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं का विकास हुआ है। विश्वास न हो तो अपने क्षेत्र के सपा नेताओं का घर देख आइए पता चल जाएगा, कि जनता का पैसा कहा खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों ने पिछड़े, दलित और किसानों का पैसा अपना घर बनवाने में खर्च किया। 
 

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को खुद उनकी पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित कह चुकी हैं कि वह अभी मेच्योर नहीं हैं। वह मोदी से काम का हिसाब मांगते हैं। काम का हिसाब ढाई साल में यह है कि 93 योजनाएं गरीबों के लिए चलाई गई, लेकिन दुर्भाग्य यह कि सपा सरकार ने उसे गरीबों तक पहुंचने ही नहीं दिया। यहां के लोगों से प्रदेश की विकास के लिए भाजपा के लिए समर्थन मांगा। 
विज्ञापन

5 of 10
amit - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के सिकंदरपुर में पार्टी प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तीनों दलों को कसाब (क+काँग्रेस, स+समाजवादी पार्टी, ब+बसपा) की संज्ञा देते हुए कहा कि इन्होंने उत्तर प्रदेश का बुरा हाल कर दिया है। जनता पहले एक ही शहजादे से परेशान थी अब दो हो गए। उन्होंने ये भी कहा कि एक से मां परेशान है तो दूसरे से बाप।
विज्ञापन

6 of 10
amit shah - फोटो : अमर उजाला
बुआ भतीजे के 15 साल के शासन में उत्तर प्रदेश बर्बाद हो गया है। यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। समाजवादी सरकार ने विकास नहीं बल्कि अपराध के मामले में यूपी को नंबर वन बना दिया है, यहां हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म की वारदातें लगातार बढ़ी हैं। पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने तथा विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरत बन गई है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 
 
विज्ञापन

7 of 10
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अमित शाह ने कहा कि सत्ता पाने के लिए दो भ्रष्टाचारी दल एक हो गए हैं। उन्होंने कहा बसपा, कांग्रेस और सपा प्रदेश का विकास नहीं कर सकते। लोग आज भी बीजेपी के सुशासन को याद करते हैं। बीजेपी की सरकार आई तो गुंडाराज खत्म होगा। किसानों का बकाया ऋण माफ होगा। जमीनों पर कब्जा करने वाले जेल में होंगे। 

8 of 10
amit shah - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंद्रह वर्षों में सपा, बसपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया है।  सपा सरकार ने बलात्कार, हत्या, चोरी, लूट, फिरैती, अपराध में उत्तर प्रदेश को नंबर एक पर पहुंचा दिया है। गरीब के घर में बिजली, पानी नहीं पहुंचा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का ट्रांसफार्मर जल चुका है, उसे उखाड़ फेकों और दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाओ। 

9 of 10
amit shah - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया था। अब कहां गईं शीला जी। आज उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि राहुल बाबा अभी मेच्योर नहीं हुए है, उन्हे मेच्योर  होने का समय दीजिए, वह मेच्योर नहीं हैं तो उन्हें यूपी पर क्यों फेंक रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश समस्याओं का दरिया है, उसे दूर करने के लिए कलेजा चाहिए। यूपी की समस्याओ का समाधान मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ही कर सकती है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश कहते हैं कि यूपी के अच्छे दिन कब आएंगे। अखिलेश कान खोलकर सुन लें 11 मार्च को मतगणना के बाद एक बजे परिणाम आते ही भाजपा की सरकार बनेगी और यूपी के अच्छे दिन आएंगे। भाजपा ने 40 डेयरी प्लांट, मेडिकल कालेज खोलने और 70 लाख बेरोजगारो को रोजगार देने का निर्णय लिया है। किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। किसानों को कभी भी कितनी भी लोन चाहिए उस पर ब्याज नहीं लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें