फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : भोले की नगरी में श्रद्धालुओं का रेला, लगी लंबी कतार

Fri, 24 Feb 2017 04:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को काशी का हर कोना शिवमय हो गया। देश के कोने-कोने से आस्थावानों का कारवां बाबा दरबार की ओर उमड़ा। सुबह 10 बजे तक एक लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिए थे।
विज्ञापन

2 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती के बाद भोर में जलाभिषेक के साथ रात तीन बजकर 20 मिनट से दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरु हुआ। इससे पहले रात करीब 11 बजे छत्ताद्वार से श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। इन भक्तों को छह घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि को देखते हुए चाक-चौबंद तैयारियां की गई हैं। गोदौलिया से मैदागिन के बीच वीआईपी वाहनों की भी आमदरफ्त प्रतिबंधित कर दी गई है। दो पहिया वाहन भी इस मार्ग पर नहीं चलेंगे।

4 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
रात 12 बजे से ही दशाश्वमेध-गिरजाघर, सोनारपुरा-चौक मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। बाबा विश्वनाथ के मुक्तांगन को रंग-बिरंगे फूलों से देर रात सजाया गया। चितरंजन पार्क से लेकर दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रात में ही लग गई।
विज्ञापन

5 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के साथ ही भक्त बाबा के दरबार में दर्शन के लिए कतारबद्ध होने लगे। रात 2:15 से 3:15 बजे तक मंगला आरती के बाद भोर में श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गए और जलाभिषेक आरंभ हो गया।
विज्ञापन

6 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की दोपहर 12 से 12:30 तक भोग आरती के बाद रात को 10:49 बजे तक अनवरत दर्शन-जलाभिषेक चलेगा। छत्ताद्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा और सरस्वती फाटक से निकास होगा।
विज्ञापन

7 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
माचिस, खैनी, पेन ड्राइव, लाइटर, कैमरा, पेन, चाकू, नारियल जैसी प्रतिबंधित वस्तु के साथ मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से गुरुवार को दर्शनार्थियों का जमावड़ा शुरू हो गया।

8 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वाहनों को रोकने व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।

9 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
उधर, मणिकर्णिका घाट पर संकल्प लेने के साथ गुरुवार की रात काशी में पंचक्रोशी परिक्रमा आरंभ हो गई। सैकड़ों की तादाद में महिलाओं, युवाओं का रेला परिक्रमा के लिए निकल पड़ा। 
विज्ञापन

10 of 10
Mahashivaratri in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पौराणिक मान्यता है कि इस परिक्रमा से जाने-अनजाने में हुए पापों का शमन हो जाता है। पंचक्रोशी परिक्रमा के पहले पड़ाव भीमचंडी पर रात को ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने पड़ाव डाल दिया। यह परिक्रमा पांच पड़ावों से होकर पूरी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें