उत्तर प्रदेश में आए दिन आंबेडकर की प्रतिमाएं टूट रही हैं। बलिया जिले के एक गांव में मंगलवार की रात चौथी बार आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। मंगलवार की देर रात तो जाइलो से पहुंचे अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
ambedkar statue
- फोटो : ANI
पुलिसकर्मियों ने जाइलो कार का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस ने नई प्रतिमा लगवा दी। वहीं पुलिस ने अज्ञात जाइलो कार सवारों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
3 of 5
ambedkar statue
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार रसड़ा क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग पर स्थित सरदासपुर गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा के सामने सड़क पर रात करीब दो बजे जायलो कार खड़ी थी। गश्त कर रहे रसड़ा कोतवाल जगदीश चंद यादव की नजर पड़ी तो उन्होंने कुछ पूछना चाहा तो वे कार समेत भाग निकले। पीछा करने पर भी वे पकड़ में नहीं आए।
4 of 5
ambedkar statue
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जब वापस प्रतिमा के पास पहुंची तो देखा कि प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त है। सूचना पर लोग जुट गए। बुधवार की सुबह पुलिस ने नई प्रतिमा लगवा दी। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर जाइलो कार सवार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
सरदासपुर गांव में चौथी बार आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि चार प्रधानों के कार्यकाल में चार बार आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।