फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर पूर्वांचल में हुए भव्य आयोजन, बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की अपील

Sun, 15 Apr 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती शनिवार को बनारस सहित पूरे पूर्वांचल में धूमधाम से मनाई गई। राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही सरकारी विभागों में भी भव्य आयोजन हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : अमर उजाला
बलिया में आंबेडकर जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भीमराव आंबेडकर को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि आंबेडकर सामाजिक समता के पक्षधर थे।
 
 
विज्ञापन

3 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : self
सोनभद्र में बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा, बसपा समेत अन्य राजनैतिक दलों की ओर से जगह-जगह आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

 

4 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने आंबेडकर जयंती मनाई। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने भी कार्यक्रम किए।

 
विज्ञापन

5 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : अमर उजाला
मऊ में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जुलूस निकाले गए और संगोष्ठियां हुईं। 

 
विज्ञापन

6 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में राजनीति दलों के अलावा विभिन्न संगठनों की ओर से डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गई। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति बेसिक शिक्षा महासंघ और जागो युवा सेवा संस्थान आदि की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 
विज्ञापन

7 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में जिले भर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। बाबा साहेब की जयंती पर बवाल न हो, इसके लिए पुलिस सारी रात बाबा साहेब की मूर्तियों की निगरानी करती रही। 

 

8 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर जिले में दलित संगठनों की ओर से जगह जगह झांकी निकाली गई। ढोल मजीरे पर लोगों ने डांस किया। संगोष्ठियों में बाबा साहेब के जीवन पर लोगों ने रोशनी डाली। भाजपा, सपा की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।  उधर, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में आंबेडकर जयंती पर निकाले गए जुलूस में मारपीट हो गई।  

 

9 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिलेभर में मनाई गई। जगह जगह जुलूस निकाला गया। गोष्ठी में बाबा साहब व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष करते रहे। 

 
विज्ञापन

10 of 10
ambedkar jayanti - फोटो : अमर उजाला
भदोही में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शनिवार को मनाई गई। सभी राजनीतिक दलों की ओर से जयंती को सेलिब्रेट किया। बसपा, सपा, कांग्रेस, भाजपा ने जयंती मनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें