Rangbhari Ekadashi 2025 : रंगभरी एकादशी पर काशी विश्वनाथ धाम में जमकर उत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा और गौरा को गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति ली।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में रंगभरी एकादशी का उत्सव और उल्लास कण-कण में नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं ने बाबा और गौरा को गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति ली। फूलों से सजी पालकी में बाबा और गौरा की चल रजत प्रतिमा को धाम में भ्रमण कराया गया। इस दौरान भक्तों ने जमकर डांस किया। पूरा कॉरिडोर हर- हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा।