फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: गाजीपुर में सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे पर आई मुस्कान

Tue, 08 Sep 2020 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 5
सम्मानित मेधावी। - फोटो : amarujala ghazipur
अमर उजाला ने हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मानित किया। मंगलवार को वाराणसी सहित पूर्वांचल के हर जिले में इंटर-हाईस्कूल के टॉप थ्री मेधावियों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस दौरान छात्रों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मेधावी यह सम्मान पाकर काफी खुश हुए। पूर्वांचल के गाजीपुर जिले में मेधावी सम्मानित हुए।
विज्ञापन

3 of 5
सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे
गाजीपुर जिला मुख्यालय स्थित राइफल क्लब में 'अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने हिस्सा लिया।

4 of 5
अतिथियों, मेधावी छात्रों तथा अभिभावकों की मौजूदगी में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जनपद के टापर छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें इंटरमीडिएट के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को जहां जिलाधिकारी ने सम्मानित किया, वहीं हाईस्कूल के तीनों टापरों को सीडीओ के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्रों को ईयर बुक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूचना विभाग, एलआईयू, स्पेशल ब्रांच सहित अन्य अधिकारी व छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें