फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: कमिश्नरी सभागार में हाईस्कूल-इंटर के टॉप थ्री मेधावी हुए सम्मानित

Tue, 08 Sep 2020 02:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
मेधावियों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला की ओर से अपने सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला के तहत यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान किया गया। मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में जिला स्तर पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप थ्री मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

2 of 4
कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 4
कमिश्नर सभागार में मौजूद मेधावी और अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
हाई स्कूल की परीक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित कर पहला स्थान पाने वाले बलदेव इंटर कॉलेज बड़ागांव के छात्र धीरज पटेल, दूसरे नंबर पर प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र विशेष सोनकर और अटल बिहारी बाजपेयी इंटर कॉलेज श्रवणपुर के छात्र करन पाल के साथ ही तीसरे स्थान पर रहीं अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सव्या पांडेय को भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप टेन विधियों में पहले नंबर पर रहे शिवचरण स्मारक इंटर कॉलेज मेहंदीगंज राजा तालाब के अक्षय कुमार, सारनाथ स्थित धर्म चक्र विहार इंटर कॉलेज के हर्ष पटेल और तीसरे नंबर पर रही एसआईसी कचनार राजातालाब की छात्रा खुशबू मोदनवाल को भी कमिश्नर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें