सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को आजमगढ़ की धरती से भाजपा और योगी सरकार पर करारा हमला बोला। उनके कई बयान तो ऐसे हैं जिनसे सूबे की राजनीति गरम हो सकती है। आगे की स्लाइड्स में टॉप-10 बयान
विज्ञापन
2 of 11
जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के नत्थुपुर में आयोजित शहीद मेला में अखिलेश यादव शामिल हुए। इसके बाद जनसभा को को संबोधित किया। पूर्व सीएम को सुनने के लिए उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
3 of 11
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अपराध रोकने के लिए यूपी-100 योजना शुरू की थी। अब सीएम ने बनारस ने कहा कि इसे भी बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकिए नहीं तो 2019 में जनता आपको ठीक कर देगी।
4 of 11
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सीएम अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने यश भारती सम्मान बंदकर खिलाड़ियों और सैनिकों का अपमान किया है। सरकार कहती है कि यश भारती हमने अपने लोगों को दिया। अब प्रदेश सरकार सैफई स्टेडियम का नाम बदल कर तो मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर रही है, वहीं उन्हीं के बेटे की यश भारती पेंशन रोक दी।
विज्ञापन
5 of 11
पूर्व सीएम अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने साजिश के तहत काम रोका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 60 फीसदी जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी थी। हम सत्ता में आए तो सबसे पहले इसे बनवाएंगे।
विज्ञापन
6 of 11
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
एक्स सीएम अखिलेश ने कहा कि सूबे की सरकार ने समाजवादी पेंशन बंद कर दी, हम फिर सरकार में आए तो समाजवादी पेंशन 500 से बढ़ाकर एक हजार कर देंगे। शहीद के मूर्ति अनावरण के बाद उन्होंने 32 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
7 of 11
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार के समय चलाई गई योजनाओं को बंद करने एवं उनमें से समाजवादी नाम हटाने पर योगी सरकार पर हल्ला बोला। कहा कि जो बोओगे वही काटोगे। सपा की सरकार बनने पर हम गोरखपुर में नाम बदलेंगे तो बुरा मत मानना।
8 of 11
akhillesh
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि साजिश के तहत भाजपा की सरकार काम कर रही है। गरीबों का केरोसिन बंद कर दिया। हमारी तमाम कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं। हमारे कार्यों पर अंगुली उठाई जा रही है और खुद झाड़ू लगा रहे हैं।
9 of 11
akhillesh
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विकास उसी देश का होता है जहां अच्छी सड़कें, अच्छी शिक्षा और अस्पतालों की सुविधा हो। हमने 23 महीने में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बना दिया।
10 of 11
पूर्व सीएम अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गोरखपुर के अस्पताल में हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि जो बच्चे मरे वो पिछड़े और मुस्लिम थे। हमारी सरकार मदद करती थी, तो बोलते थे कि फेवर करते हैं। जिन बच्चों की मौत हुई वो आगे जाकर डॉक्टर, इंजीनियर बनते।
जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार के समय चलाई गई योजनाओं को बंद करने एवं उनमें से समाजवादी नाम हटाने पर योगी सरकार पर हल्ला बोला। कहा कि जो बोओगे वही काटोगे। सपा की सरकार बनने पर हम गोरखपुर में नाम बदलेंगे तो बुरा मत मानना।