फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें कैसा रहा अखिलेश यादव का पूर्वांचल दौरा, काशी में संकट मोचन के चरणों में टेका मत्था

Fri, 26 Feb 2021 12:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
संकट मोचन मंदिर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, लूट, बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं। फर्जी एनकाउंटर कराकर सरकार अपराध को दबाना चाहती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को तीन दिनों के पूर्वांचल दौरे पर वाराणसी पहुंच गए। पहले दिन प्रदेश सरकार पर जमकर तीखा हमला किया। देर शाम वाराणसी पहुंचे और संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए काफी भीड़ लगी रही। 

हिरासत में मौत के सबसे ज्यादा मामले यूपी में हैं। ठोक दो-पटक दो इस सरकार की कार्य संस्कृति है। भाजपा पुलिस के दम पर सरकार चलाना चाहती है। लोगों को डराकर, गुमराह कर राजनीति करना चाहती है, लेकिन उसके मंसूबे सफल नहीं होंगे।

बक्शा थाने में पुलिस हिरासत में हुई किशन यादव की मौत के मामले में परिजनों से मिलने चकमिर्जापुर गांव पहुंचे सपा अध्यक्ष ने लाल टोपी पर की गई टिप्पणी पर भी मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया। कहा कि बचपन में लाल मिर्च ज्यादा खा लेने से योगी आदित्यनाथ को लाल रंग से चिढ़ हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी एयरपोर्ट पर सपा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
लाल क्रांति का रंग है। यह हमारे खून का रंग है, भावनाओं का रंग है, मगर मुख्यमंत्री को यह पसंद नहीं। वह सड़क पर बहस नहीं कर सकते। वह जानते हैं कि जनता के सवालों का जवाब नहीं दे सकते। जब भी नौकरी, रोजगार और काम की बात होती है, सरकार जानबूझकर ध्यान भटकाने के लिए कोई दूसरा मुद्दा छेड़ देती है।

शाहजहांपुर में बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला हो या उन्नाव और जौनपुर का कांड, सरकार लीपापोती कर अपराधियों को बचाने में लगी है। उन्होंने चार साल में भी जौनपुर का मेडिकल कॉलेज न बनने पर सरकार के भेदभावपूर्ण रवैए को जिम्मेदार बताया। कहा कि यह सरकार बस नाम बदलना जानती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जौनपुर में ज्वाला प्रसाद के परिजनों से वार्ता करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
यह पहली बार है जब एक ही कार्य के बार-बार लोकार्पण और शिलान्यास किए जा रहे है। वर्ष 2022 के चुनाव से पहले जौनपुर से पूर्वांचल दौरे की शुरुआत पर कहा कि पिछली बार भी पूर्वांचल ने ही प्रदेश में सपा की सरकार बनवाई थी और इस बार भी पूर्वांचल का नौजवान, किसान, गरीब, व्यापारी एकजुट होकर सपा की सरकार बनवाएंगे। जनता प्रदेश में न्याय की सरकार बनाना चाहती है।

जिन्हें खेलना नहीं आता, वे बनवा रहे अपने नाम से स्टेडियम
अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम बनाए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि जिन्हें खेलना नहीं आता, वह अपने नाम पर स्टेडियम बनवा रहे हैं। हम स्टेडियम बनवाएंगे खेलने के लिए।

4 of 5
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सत्ता से अपराधियों की सांठगांठ, जेलों में भी अराजकता
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की अपराधियों से सांठगांठ है और जेलों में भी अराजक माहौल है। तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश ने कहा कि सरकार कह रही है कि ढाई लाख करोड़ रुपये इकट्ठे करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जौनपुर में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से सरकार ने ढाई लाख करोड़ इकट्ठे कर लिए होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुमत इसलिए दिया था कि वो अपने संकल्प पत्र पर काम करेंगे। लेकिन जनता के बीच आकर वो संकल्प पत्र को भूल गए हैं। जिन्होंने कसम खा कर कहा था कि मां गंगा साफ होंगी, वो मां आज भी गंदी क्यों हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें