फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में अखिलेश यादव ने खूब चलाए शब्दों के बाण, इस बात के लिए भाजपा को दिया धन्यवाद

Fri, 21 Dec 2018 11:03 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
1 of 9
mau - फोटो : अमर उजाला
सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को मऊ पहुंचे। यहां जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली को संबोधित कर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर शब्दों के बाण चलाए।  40 मिनट के भाषण में ऐसे कई मौके आए जब खचाचच भरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कई बार भाजपा पर चुटकी ली तो वहीं तंज कसते हुए धन्यवाद भी कहा। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें भाषण के प्रमुख अंश।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव  ने कहा कि सबका साथ लेकर अगले चुनाव में भाजपा से फिर हिसाब लिया जाएगा। कहा, भाजपा धर्म और जाति में नफरत फैलाकर समाज में विद्वेष फैला रही है। ओबीसी में अति पिछड़ों और अनुसूचित जाति में महादलितों के लिए आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने फायदे के लिए भाजपा बंटवारे में बंटवारे का खेल कर रही है। कहा कि सपा ने अब भाजपा को सत्ता से हटाने का फार्मूला तैयार कर लिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
mau - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने झूठ का सहारा लेकर हर वर्ग को धोखा दिया है। इसके लिए वाट्सएप और सोशल मीडिया को हथियार बनाया। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों को तो नौकरी और मानदेय बढ़ाने के नाम पर शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों, आशाओं  को धोखा दिया गया। कहा कि प्रदेश में आज बेटिया सुरक्षित नहीं रह गई हैं। उन्होंने आगरा की घटना को बताया। बोले, भाजपा विधायक के पुत्र ने सरेआम लड़की से छेड़खानी की, तब सीएम नहीं बोले ठोक दो।
 
 

4 of 9
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन स्वाभिमान रैली को संबोधित करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेख यादव ने भाजपा को धन्यवाद दिया। बोले विकास का कार्य करते करते हम खुद को फार्वड क्लास का समझने लगें थे। लेकिन भाजपा ने उन्हे इस बात का एहसास करा दिया कि हम पिछड़ी जाति के है। इसके  लिए हम तहे दिल से भाजपा जनों का धन्यवाद करतें है।
 
विज्ञापन

5 of 9
mau - फोटो : अमर उजाला
अपने 40 मिनट के भाषण में अखिलेख यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देने का काम किया। इशारे में बोले कि असली नेता वो होता है, जो बूथ पर विजय हासिल करे। ऐसे नेताओं को हम कत्तई पसंद नहीं करते जो सिर्फ शक्ल दिखाने पर जोर देते है। अखिलेख यादव की इस बात को सुनकर मंच पर मौजूद सपा नेताओं के साथ जनसभा में मौजूद नेताओं के पसीने छूटे।  

 
विज्ञापन

6 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
स्वाभिमान रैली को संबोधित करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आई तो सम्राट पृथ्वीराज चौहान का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का दो साल बीत गया लेकिन वह चौहानों के अस्तित्व में बदलाव नहीं कर सकी। जबकि  यादव के बाद चौहान की बहुलता है। समाजवादी वादा निभाने में विश्वास करती है और वह पृथ्वी राज चौहान का सम्मान बढ़ाकर दिखाएगी।     

 
विज्ञापन

7 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कहा कि आज भी कन्नौज में सम्राट पृथ्वीराज का सम्मान का धोतक संयोगिता मार्ग है, इसी रास्ते से चलकर पृथ्वी राज चौहान दिल्ली पहुंचे थे। मौका मिला तो समाजवादी लोग पृथ्वीराज चौहान का भव्य स्मारक बनाने का काम करेंगे। भाजपा की तरह नहीं की लिबर्टी आफ स्टेच्यू बनाने के लिए गरीब भाईयों के घर से लोहा एकत्र करने के बाद चीन के लोहे से उसका निर्माण करा दिया। हम समाजवादी पृथ्वी राज चौहान का ऐसा स्मारक बनाएंगे, जिससे उनका सम्मान तो बढ़ेगा साथ ही नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा। 

           
 

8 of 9
mau - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने रैली में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को दुनिया की सबसे बड़ी सड़क बताया। बोले, हम समाजवादियों ने इस सड़क निर्माण का द्वार खोलने के लिए शुरू किया था। लेकिन भाजपा ने काम रोककर विकास अवरुद्घ करने का काम किया। बोले, बाद में काम शुरू किए तो सड़क के किनारे बनने वाली मंडियों के प्रोजेक्ट को खत्म कर दिया और उसे बलिया तक नहीं ले गए। भाजपा ने पूर्वांचल का विकास रोका है। खास तौर से बलिया के विकास को अवरुद्घ किया गया। बोले, बलिया की धरती क्रांतिकारी है। यहां के लोग विकास के विरोधियों को सबक सिखाना बखूबी जानते हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
 पूर्व सीएम ने कहा कि मऊ बुनकर बहुल जिला है। यहां के बुनकर  सामान्य साड़ियों से लेकर बनारसी साड़ियां तक तैयार करते हैं। इनके लिए मंडी का होना जरूरी है।  मंडी में इनकी साड़ियों की खरीद की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। तभी इनकी आय बढ़ेगी और मंदी का सामना इन्हें नहीं करना पड़ेगा।यहीं से उन्होंने सपा नेत्री ममता चंद्रा द्वारा सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर लिखी पुस्तक की सीडी का विमोचन भी किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें