आकांक्षा दुबे की मां से मिली थी अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मधु दुबे ने कहा कि आकांक्षा का आखिरी लाइव वीडियो में सभी ने देखा। इसमें साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा गया है। मैंने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ शोषण, मारपीट, धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाए और तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने सिर्फ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया।