फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2023: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- धर्म बदलने से पूर्वज नहीं बदलते

Thu, 30 Mar 2023 03:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती - फोटो : अमर उजाला
शिव नगरी काशी में गुरुवार को चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि और श्रीरामनवमी की धूम है। कहीं पूजा-पाठ तो कहीं कुछ और आयोजन हो रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन हुआ वाराणसी के लमही स्थित सुभाष भवन में। यहां मुस्लिम महिलाओं ने कौमी एकता का संदेश दिया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान से जुड़ी मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम और माता जानकी की आरती उतारी। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में जुटीं हिंदू और महिलाओं ने उर्दू में रचित श्रीराम प्रार्थना और श्रीराम आरती का पाठ किया। जिसमें लिखा था- अयोध्या है हमारे जियारत गाह का नाम, रहते हैं वहां मालिक-ए-कायनात श्री राम, जय श्रीराम, जय श्रीराम। आओ मिलकर हम सब करें उनको सलाम, तकलीफ और गरीबी, दूर करते श्रीराम, जय श्रीराम, जय श्रीराम। आरती में शामिल महिलाओं ने कहा कि धर्म बदलने से पूर्वज नहीं बदलते।
ये भी पढ़ें:  विंध्याचल धाम में जुटा आस्था का सैलाब, तस्वीरों में देखिए श्रद्धालुओं ने कैसे किया दर्शन
विज्ञापन

2 of 7
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती - फोटो : अमर उजाला
सजावटी थाली में मिट्टी के दीपक से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आरती की गई। जय-जय श्रीराम के नाम का उद्घोष हुआ और राम नाम के दीपक से हिंसा और नफरत के अंधकार को दूर करने का संदेश दुनिया को भेजा गया। 

विज्ञापन

3 of 7
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाओं ने बड़ी शिद्दत के साथ भगवान राम के जन्मोत्सव पर सोहर गाए और सबको बधाई दी।  मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम और जगत माता जानकी से मन्नत मांगी कि दुनियाभर में मुस्लिम बेटियों को जीने का अधिकार मिले। हलाला जैसी कुरीति खत्म हो।

4 of 7
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाओं ने कामना किया कि आदि विश्वेश्वर मंदिर परिसर औरंगजेब के कलंक से मुक्त हो और स्वयंभू ज्योतिर्लिंग पर शीघ्र पूजा अर्चना शुरू हो। समस्त भारत भूखंड के लोग अपने पूर्वजों, परंपराओं, मातृभूमि और पूर्वजों के भगवान से जुड़कर अपने जड़ों से जुड़ें।
विज्ञापन

5 of 7
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती - फोटो : अमर उजाला
नाजनीन अंसारी ने कहा कि धर्म बदलने से न पूर्वज बदल सकते है और न मातृभूमि और न ही पूर्वजों के भगवान राम। जब तक हमारे पूर्वज भगवान राम के नाम से जुड़े थे तब तक दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। अब लोग शक की दृष्टि से देखते हैं। हम जड़ों से जुड़े रहेंगे तो हमारा सम्मान बना रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
राम नवमी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राम के नाम से दुख-दरिद्रता दूर होगी। रामराज्य से विश्व शांति की ओर जाएगा। अरब देशों में भगवान राम का मंदिर बने तो वहां के लोगों की इज्जत भी बढ़ेगी और धर्म के नाम पर हो रही हिंसा खत्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामनवमी 2023 - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष रजिया सुल्ताना ने कहा कि हम सभी पूर्वजों से एक हैं। हमारे संस्कार में नफरत नहीं मोहब्बत डाला गया है। हम रोजा भी हैं और रामजी की आरती भी कर रहे हैं। इससे मोहब्बत फैलेगा और कोई भी धर्म खतरे में नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें