Agneepath Scheme Protest in Varanasi: अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह बनारस में युवकों ने जगह-जगह जमकर उपद्रव किया। कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रैक पर आग लगा दी। रोडवेज की एक दर्जन से अधिक बसों को क्षतिग्रस्त करते हुए ऑटो और दुकानों पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन
1 of 9
अग्निपथ योजना के विरोध में बनारस में उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह बनारस में युवकों ने जगह-जगह जमकर उपद्रव किया। कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रैक पर आग लगा दी। रोडवेज की एक दर्जन से अधिक बसों को क्षतिग्रस्त करते हुए ऑटो और दुकानों पर पत्थर बरसाए। करीब पांच घंटे तक जारी हंगामे के बाद उपद्रवियों को खदेड़ कर पुलिस ने शांति बहाल की। कैंट स्टेशन और रोडवेज परिसर में उग्र प्रदर्शन देख यात्रियों की सांसे अटकी रहीं।
पत्थरबाजी में सिगरा इंस्पेक्टर, सारनाथ थाना समेत आठ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। दुकान बंद कराने आए उपद्रवी युवकों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई घायल हुए। कैंट स्टेशन पर जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने रेलवे सुरक्षा अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा का खाका खींचा। उपद्रव करने वाले 20 युवकों को हिरासत में लेकर सिगरा पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, 50 से अधिक चिन्हित हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में युवकों के उत्पात को देखते हुए पूरे समय तक पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
2 of 9
अग्निपथ योजना के विरोध में बनारस में उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह साढे़ आठ बजे के बाद 60 से 70 युवकों के कैंट रेलवे स्टेशन को घेरने की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट की फोर्स सड़क पर उतर आई। सिगरा और चेतगंज थाने की फोर्स ने कैंट स्टेशन पर स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन उपद्रवी युवक मालगोदाम की ओर से आकर यार्ड में आ गए।
विज्ञापन
3 of 9
अग्निपथ योजना के विरोध में बनारस में उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
प्लेटफार्म नंबर आठ की ओर जाने वाली ट्रैक पर टायर रखकर जला दिया। निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर 10 और 11 के रेलवे ट्रैक को कुछ देर के लिए युवकों ने जाम कर दिया। युवकों की भीड़ देख आरपीएफ और जीआरपी हांफने लगी। कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सहित अन्य कर्मियों ने किसी तरह नवयुवकों को समझा बुझाकर हटाया
4 of 9
अग्निपथ योजना के विरोध में बनारस में उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रोडवेज पर पहुंचे युवकों ने जमकर तांडव मचाया। दुकानों में लूटपाट के साथ ही बसों को निशाना बनाया। पुलिसकर्मी और अन्य रोडवेज कर्मी भीड़ के आगे बेबस नजर आए। वहीं, काशी विद्यापीठ की ओर दुकानें बंद कराने पहुंचे युवकों को स्थानीय युवकों ने लाठी डंडे से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 9
अग्निपथ योजना के विरोध में बनारस में उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लिशिया लाइन के आगे विद्यापीठ रोड पर कई दुकानों को उपद्रवी युवकों ने निशाना बनाया। इस बीच ऑटो और ई-रिक्शा में तोड़फोड़ भी की। सिगरा के छित्तूपुर की ओर उपद्रवी युवकों को स्थानीय युवकों और पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
6 of 9
अग्निपथ योजना के विरोध में बनारस में उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
पिटाई से आक्रोशित युवकों ने लहरतारा कैंसर अस्पताल के पास रोडवेज सहित प्राइवेट बसों में तोड़फोड़ की। कुछ युवकों के हाथ में पेट्रोल की बोतलें भी रहीं। हालांकि फोर्स के तुरंत पहुंचने पर युवक भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
7 of 9
अग्निपथ योजना के विरोध में बनारस में उपद्रव
- फोटो : सोशल मीडिया।
रेलवे ट्रैक पर पहुंचे युवाओं ने पुलिस को आते देखा तो पुशअप करने लगे। पुलिस ने लाठियां भांजते हुए खदेड़ा भारत माता के नारे लगाने लगे। रोडवेज में युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। बसों का इंतजार कर रहे यात्री दहशत में आ गए। पथराव शुरू हुआ तो उन्होंने छिपकर खुद को बचाया।
8 of 9
अग्निपथ योजना के विरोध में बनारस में उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ के आशापुर चौराहे के पास गाजीपुर की तरफ से आए युवकों ने जमकर पत्थरबाजी की। इसमें सारनाथ थाने के कांस्टेबल रामानंद यादव सहित दो और पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। चौराहे पर पत्थरबाजी करते हुए उपद्रवी चंद्रा चौराहे से होते हुए पुराने पुल की ओर बढ़ गए। चौकाघाट के पास उपद्रवियों ने निजी बसों में तोड़फोड़, चालकों और यात्रियों को पीटा।
कैंट रेलवे स्टेशन पर पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शहर में भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। कैंट स्टेशन पर पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने स्टेशन निदेशक आनंद मोहन, आरपीएफ-जीआरपी संग बैठक की। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर 50 से अधिक उपद्र्रवियों को चिन्हित किया गया।