वाराणसी में गुरुवार को शाम चार बजे ही हो गया था अंधेरा।
- फोटो : अमर उजाला
घाटों पर धूप के बीच लोगों ने की बैठकी
धूप निकलते ही लोग सुबह से ही गंगा घाटों बैठकी और बोटिंग करते दिखे। पांच दिन बाद लोगों ने खुली धूप का आनंद लिया। अस्सी, तुलसीघाट, नमो घाट, राजघाट, गाय घाट, पंचगंगा घाट, दशाश्वमेध घाट पर सैलानियों और स्थानीयों की चहल पहल खूब रही। वहीं शाम के वक्त भी मौसम साफ रहने से लोग रात तक टहलते रहे।