Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में चैंपियनशिप के पांचवें दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूपी टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई। कोच और कैप्टन के साथ अन्य खिलाड़ियों में निराशा झलक रही थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Senior National Volleyball Championship: 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले निर्णायक दौर में पहुंच गए। शुक्रवार को केरल की महिला टीम ने असाधारण खेल का प्रदर्शन किया और यूपी की महिला टीम को क्वार्टरफाइनल में हरा दिया। इसके साथ ही यूपी की महिला टीम का विजय अभियान थम गया।
छह मैचों में लगातार जीत हासिल करने वाली टीम सातवें मुकाबले में हार गई। केरल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। इसी तरह हरियाणा की महिला टीम भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है। पुरुष वर्ग में रेलवे और सर्विसेज ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
सिगरा स्टेडियम में शुक्रवार की सुबह 11 बजे खेले गए महिला वर्ग के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में केरल की टीम ने उत्तर प्रदेश को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। केरल की खिलाड़ियों का तालमेल गजब का रहा। टीम के हर खिलाड़ी ने आक्रामक अंदाज में मैच खेला। फ्रंट और बैक रो के खिलाड़ियों के बीच शानदार सामंजस्य देखने को मिला।
नेट पर अन्ना और अनुश्री ने उत्तर प्रदेश के आक्रमण को ब्लॉक करने में अहम भूमिका निभाई। बैक रो में अनघा ने आउटसाइड हिटर के रूप में अपनी ताकत दिखाई और टीम के लिए महत्वपूर्ण अंक जुटाए। अन्ना ने बतौर ऑलराउंडर और भूमिका ने डिफेंस में टीम को मजबूती प्रदान की। अब केरल का सामना दूसरे क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन
3 of 9
वॉलीबॉल चैंपियनशिप में वाॅर्मअप करते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
हरियाणा की महिला टीम ने पश्चिम बंगाल को दी मात, सेमीफाइनल में बनाई जगह
राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। टीम ने एकतरफा मुकाबले में पश्चिम बंगाल की टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हरियाणा की खिलाड़ियों ने खेल के तीनों सेटों में अपना दबदबा बनाए रखा और बंगाल की टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि दूसरे सेट में पश्चिम बंगाल ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा के डिफेंस और सटीक स्मैश के आगे उनकी रणनीति सफल नहीं हो सकी।
4 of 9
वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखातीं छोरियां।
- फोटो : संवाद
हरियाणा की जीत में टीम के सामंजस्य और आक्रामक खेल की मुख्य भूमिका रही। ज्योति और स्वाति ने नेट पर बेहतरीन ब्लॉक और सटीक सर्विस से टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। अल्पना और सविता के आक्रमण को मजबूती प्रदान करते हुए इन्होंने अहम अंक जुटाए। पूजा और तनु राठी ने धैर्य और बेहतर तालमेल से विपक्षी टीम के डिफेंस को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
5 of 9
चैंपियनशिप में वाॅर्मअप करते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
रेलवे की रफ़्तार के आगे थमा हरियाणा पुरुष वर्ग का जोश
पुरुष वर्ग के पहले क्वार्टरफाइनल में वॉलीबॉल का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। इंडियन रेलवे ने हरियाणा की कड़ी चुनौती का सामना किया और 3-1 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। मैच की शुरुआत से ही रेलवे के स्टार खिलाड़ी अंगामुथु ने अपनी कप्तानी पारी और दमदार स्मैश से कोर्ट पर अपना दबदबा कायम कर लिया।
विज्ञापन
6 of 9
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने खिलाड़ियों से लिया परिचय।
- फोटो : संवाद
उनका साथ निभाते हुए समीर चौधरी ने सटीक सर्विस और रोहित कुमार ने नेट पर शानदार ब्लॉकिंग का प्रदर्शन कर हरियाणा के हमलावरों को काफी परेशान किया। रक्षापंक्ति में रामनाथन आर ने अपनी फुर्ती से नामुमकिन गेंदों को उठाकर रेलवे के लिए जवाबी हमले के रास्ते खोले। संजय मलिक और तनिष्क चौधरी ने बीच बीच में बेहतरीन ड्रॉप शॉट्स खेलकर अंक तालिका बढ़त बरकरार रखा।
विज्ञापन
7 of 9
उत्साह वर्धन करतीं खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
सर्विसेज ने राजस्थान को 3-0 से दी शिकस्त
पुरुष वर्ग में सर्विसेज ने अपना दबदबा कायम रखते हुए राजस्थान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पूरे मैच के दौरान सर्विसेज के खिलाड़ियों ने गजब का तालमेल और आक्रामक खेल दिखाया। हालांकि तीसरे सेट में राजस्थान ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सर्विसेज की रणनीतिक बढ़त के आगे वे सफल नहीं हो सके। सर्विसेज की इस जीत में विक्रम ने मुख्य अटैकर की भूमिका निभाते हुए स्कोर बोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया। शिखर एस. ने नेट पर अपनी फुर्ती से सबको चौंकाया, जबकि शमीमुद्दीन ने डिफेंस और अटैक के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखा।
8 of 9
चैंपियनशिप में खेलतीं खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
एक अन्य मुकाबले में पंजाब ने कांटे के मुकाबले में झारखंड को 3-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। पहला सेट 19-25 से गंवाने के बाद पंजाब ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए इसे 25-19 से अपने नाम किया। तीसरा और चौथा सेट अपने नाम कर पंजाब की टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
दिग्गज खिलाड़ियों के बीच पहुंचे नेता
राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में खेल और राजनीति का संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडलायुक्त श्री एस. राजलिंगम पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह की भी उपस्थिति रही। इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष व मेयर अशोक कुमार तिवारी और सचिव सर्वेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।