परेड की सलामी लेते ब्रिगेडियर जयदीप चंदा।
- फोटो : संवाद
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जयदीप चंदा, कमांडेंट 39 जीटीसी ने परेड की सलामी ली। वरिष्ठता क्रम में कर्नल टीबी क्षेत्री, ट्रेनिंग बटालियन कमांडर ने परेड का निरीक्षण किया। जवानों की तैयारियों, सज्जा व संयमित ड्रिल की सराहना की। कर्नल प्रदीप बेहरा, उप कमांडेंट 39 जीटीसी उपस्थित रहे।