बुधवार का दोपहर, बेहिसाब गर्मी और मिर्जापुर के गलियों में फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी कुछ गरीब बच्चों के साथ बालश्रम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। यह दृश्य देखकर आपके भी मन में आयेगा की ये हो क्या रहा है? आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या है माजरा
विज्ञापन
2 of 5
boman irani
- फोटो : अमर उजाला
बोमन ईरानी के पीछे-पीछे इस जुलूस में और भी लोग चल रहे हैं। दरअसल, बोमन ईरानी ने बालश्रम के खिलाफ कोई मोर्चा नहीं खोला है बल्कि अपनी आने वाली फिल्म 'झलकी' के लिए वो ऐसा एक्ट कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
boman irani
- फोटो : अमर उजाला
शहरे के नारघाट इलाके में जुलूस के आगे बड़े बड़े कैमरे थे जो इस दृश्य को कैद कर रहे थे। कई बार कट और रीटेक होने के बाद दृश्य को ओके किया गया।
4 of 5
boman irani
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म में बालश्रम से संबंधित समस्याएं और इसके पीछे के संघर्ष को दिखाया जाएगा। शूटिंग के दौरान अभिनेता बोमन ईरानी के साथ बच्चे और क्षेत्रीय लोग बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित बैनर लेकर जुलूस के रूप में चल रहे थे।
शॉट खत्म होने के बाद अभिनेता और अन्य कलाकार वातानूकूलित बस में आराम करने चले गए। फिल्म में बोमन ईरानी के अलावा दिव्या दत्ता, गोविंद सिंह, अखिलेंद्र मिश्र आदि कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जिले के अन्य इलाको में होने की भी संभावना है।