1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम बिस्फोट मामले में दोषी करार अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम एक वक्त पर राजनीति में आना चाहता था। उसने सारे हथकंडे अपनाए मगर उसकी हसरत पूरी न हो सकी। राजनीति में प्रवेश करने क लिए उसने मां के जनाजे का सहारा लिया था। आगे की स्लाइड्स में जानें...
विज्ञापन
2 of 7
abu salem
- फोटो : self
2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पण होने के बाद अबु सलेम को अर्थर रोड जेल,मुंबई में रखा गया था। 2007 में वह अपनी मां की मौत होने पर मिट्टी में शामिल होने के लिए आजमगढ़ के सरायमीर स्थित पठानटोला गांव पहुंचा था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उसे लेकर उसके घर पहुंची थी।
विज्ञापन
3 of 7
abu salem
- फोटो : अमर उजाला
मां की मिट्टी के बाद जब अबु सलेम मुंबई वापस लौटा तो उसका वकील आजमगढ़ पहुंचा। उस वक्त कोई खास बात नहीं बनी। अबु सलेम वापस मां की मिट्टी के बाद चालीसवें में शामिल होने के लिए आजमगढ़ पहुंचा।
4 of 7
अबु सलेम
मां की मिट्टी के बाद चालीसवें में शामिल हो कर सलेम के वापस अर्थर रोड जेल लौटने के कुछ ही दिन बाद मुंबई से सलेम का वकील आजमगढ़ पहुंचा। इस दौरान उसने डीएम और एसडीएम निजामाबाद से मिलकर अबु सलेम का नाम वोटर लिस्ट में डलवाने के लिए आवेदन किया। लेकिन सलेम के आवेदन को जिला प्रशासन ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
abu salem
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अबु सलेम और उसके कारनामों की जिले में चर्चाएं थी। उस वक्त पर चुनाव का दौर भी चल रहा था। ऐसे वक्त में अबु सलेम के वकील ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। लेकिन जिला प्रशासन ने सलेम की अर्जी को खारिज कर दिया। बाद में पता चला कि सलेम आजमग़ढ से राजनीति कैरियर शुरू करने के लिए यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
6 of 7
abu salem
स्पेशल टाडा कोर्ट ने शुक्रवार को 1993 के मुंबई धमाकों के दूसरे चरण के मुकदमे का फैसला सुनाते हुए अबु सलेम समेत 6 को दोषी करार दिया है। गैंगस्टर अबु सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था।
बता दें कि अंडरवर्ल्ड डान अबू सलेम से भले ही बड़े से बड़ा लोग कांपते थे लेकिन अंदर से अपनी सुरक्षा को लेकर वह भयभीत और सतर्क रहता था। भारत आने के बाद वह पहली बार अपनी मां के अंतिम संस्कार में और दूसरी बार उसके चालिसवें में शामिल होने के लिए आया था।