निजी स्कूलों में फीस वृद्धि के खिलाफ मंगलवार को अभिभावकों ने भैंस के आगे बीन बजाकर स्कूल प्रबंधकों को हिटलरशाही के नशे से होश में लाने की कोशिश की।
विज्ञापन
2 of 5
protest against fees in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावक जागृति मंच के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को बेवकूफ समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किताब व यूनिफार्म के नाम पर कमीशन लूट चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
protest against fees in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अब री-एडमिशन फीस नहीं लेने व किताब कहीं से खरीदने की बात कर रहे हैं। यदि सही मायने में वो ऐसा करना चाहते हैं तो री-एडमिशन के नाम लिए गए शुल्क को मंथली फीस में एडजस्ट करें।
4 of 5
protest against fees in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावक आज जब आंदोलन कर रहे हैं तो ये ऐसे बयानों नियमों से भ्रमित कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में वरुण सिंह, देवेश शर्मा, कमल पटेल, मार्कंडेय तिवारी, कमलेश आदि शामिल रहे।
protest against fees in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सूबे की योगी सरकार ने निजी स्कूलों से अनाप शनाप फीस नहीं लेने का निर्देश दिया है। इसके बाद वाराणसी के स्कूलों ने कई तरह के फीस न लेने की बात कही है।