फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में शहीद हुए जवानों को वाराणसी में दी गई श्रद्धांजलि, शहीदों के नाम से गंगा आरती

Tue, 25 Apr 2017 02:55 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
tribute - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में छत्तीसगढ़ के सुकमा एनकाउंटर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। दशाश्वमेघ घाट पर होने वाली गंगा आरती से पहले सातों पुजारियों ने शहीद जवानों के नाम दीप दान किया। लोगों ने दिये जलाकर लिखा सीआरपीएफ के शहीदों को श्रद्धांजलि। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 7
tribute - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए दुस्साहसिक नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो चुके हैं तो दर्जनों की संख्या में जवान विभिन्न अस्पतालों में मौत से जंग लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।  दशाश्वमेघ घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गंगा आरती और दीप  दान से पहले दो मिनट का मौन रखा  गया। सैंकड़ों की संख्या में दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन

3 of 7
tribute - फोटो : अमर उजाला
जवानों के लिए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही है। इसी क्रम में वाराणसी में भी लोगों ने दिये जलाकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।

4 of 7
tribute - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर गंगा सेवा निधि के सचिव हनुमान यादव ने कहा कि इस दुख की की घड़ी में हम सब देशवासी शहीद जवानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उम्मीद जताया कि इस मामले में सरकार चुप नहीं बैठेगी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
tribute - फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकान्त मिश्र ने घाट पर दी गई मौन श्रद्धांजलि और दिप दान के महत्ता को बताया। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हमें सरकार पर पूरा भरोसा है। 
विज्ञापन

6 of 7
tribute - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सली हमला हुआ जिसमें 25 जवान शहीद हुए। इस पर दुख जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tribute - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नक्सलियों ने जवानों पर घात लगाकर उस समय हमला किया जब सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के जवान चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में रोड ओपनिंग के लिए निकले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें