फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Entrance Exam : आपने भी किया है आवेदन, परीक्षा के नियमों के बारे में यहां पढ़ें

Thu, 09 May 2019 07:59 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई, परिणाम भी घोषित हो गए। अब बारी आ गई आगे की कक्षाओं में दाखिला लेने की। हर साल की तरह इस साल भी बीएचयू (BHU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कराई हैं। अगर आपने भी बीएचयू प्रवेश परीक्षा (BHU Entrance Exam)  के लिए फॉर्म भरा है तो आपके लिए काफी काम की हो सकती है ये खबर। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
बीएचयू (BHU)  में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 14 मई से शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र (Admit card) ऑनलाइन मिलेगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा वाले दिन ऑनलाइन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी होगी और फोटो भी खींची जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रवेश पत्र के लिए अभ्यर्थियों को बीएचयू के पोर्टल पर जाकर एडमिट कार्ड के लिंक http://bhuonline.in को क्लिक कर पंजीकृत ईमेल आईडी या बीएचयू फार्म का पंजीकरण नंबर डालना होगा। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
इस बार 28 स्नातक और 116 स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए 45 शहरों में ओएमआर शीट पर परीक्षा होगी, जबकि 115 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Online) कराई जाएगी। स्नातक में ओएमआर पर 2,72,411 और कंप्यूटर पर 82,910 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
स्नातकोत्तर की सभी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होंगी। इसके लिए 1,30,411 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्नातक की प्रवेश परीक्षा 14 से 16 मई तक दो और 17 मई को तीन पाली में, जबकि स्नातकोत्तर की परीक्षा 14 से 24 मई तक (17 और 19 को छोड़कर) दो पालियों में कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
परीक्षा नियंता मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि ओएमआर की परीक्षा के लिए 120 केंद्र और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए देश भर में 253 केंद्र बनाने के साथ ही पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें