फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के सूर्योदय से पहले अस्त हुईं एक परिवार की खुशियां, तस्वीरें देख नम हो जाएंगी आंखें

Wed, 02 Jan 2019 11:34 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
1 of 6
chandauli - फोटो : amar ujala
हर कोई नए साल में नई उम्मीदों और खुशियों की कामना करता है लेकिन उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक परिवार को सूर्योदय ही देखने को नहीं मिला। एक हादसे ने परिवार के सात सदस्यों की जिंदगियां छीन ली। जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
chandauli - फोटो : amar ujala
जिले के इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव में मंगलवार तड़के पशुओं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कच्चे मकान में जा घुसा। हादसे में घर में सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे एक पुरुष दो महिला शामिल हैं। घटना में गंभीर घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी ने सीओ के खिलाफ पत्र शासन को लिखा जबकि थानाध्यक्ष सहित एसआई और पांच पुलिस कर्मी और डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
झोपड़ी में घुसा ट्रक - फोटो : amar ujala
परिवार के सात लोगों की मौत के पीछे पुलिस की सबसे बड़ी नाकामी सामने आई है। भले ही डैमेज कंट्रोल के लिए एसपी ने कार्रवाई की है। लेकिन पशु और शराब तस्करी में शामिल लोगों पर लगाम लगाने में नाकाम हुए हैं। इससे कहीं न कहीं पुलिस की वर्दी पर गहरा दाग लगा है और कानून व्यवस्था के रखवालों की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 

 

4 of 6
घटना के बाद पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मालदह में हुई घटना के दौरान मासूमों के शव को देख पूरा महौल गमगीन हो गया। वहां सभी की आंखें भर गईं। लोगों के मुख से बरबस एक ही बोल फूंट रहे थे कि कास मासूम दूसरी जगह सोए होते तो जान बच जाती। आखिर ईश्वर का ये मासूम क्या बिगाड़े थे कि इतना बड़ी सजा दे दी। घटना के बाद हर आंख नम थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
chandauli - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर चंदौली कोतवाली के अलावा चकिया व सैयदराजा थाने की फोर्स तैनात रही। शवों के आने की सूचना पर जहां जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया, वहीं नगर क्षेत्र के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित हो गए। देर शाम तक शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी। सदर कोतवाल आशुतोष ओझा ने स्वयं शवों के घाव के निशान का अवलोकन करके पंचनामा के दस्तावेज तैयार करने में व्यस्त दिखे वहीं अन्य पुलिस कर्मी भी पोस्टमार्टम से जुड़ी प्रक्रिया को पूर्ण करने में लगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chandauli - फोटो : amar ujala
आरोप है कि डायल सौ की पीआरवी वैन 3143 द्वारा पशु लदे वाहन का पीछा किया जा रहा था। जिसके बाद ट्रक असंतुलित होकर झोपड़ी में घुस गया। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लेकिन चंद अधीनस्थों पर कार्रवाई करने और पीड़ित के नाम भूमि का पट्टा देने का आश्वासन देकर अधिकारियों ने लोगों को शांत करा दिया। डीएम ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने, एक सदस्य को नौकरी देने और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें