फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में हैवानियत की हदें पार, रेप के बाद किशोरी की नृशंस हत्या, शव की हालत देख कांप उठे लोग

Fri, 21 Sep 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैवानियत की हदों को पार करता हुआ एक मामला सामने आया है। यहां एक मासूम फिर से दरिंदों का शिकार हुई। वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची को गुरुवार सुबह जब उसकी मां जगाने के लिए गयी तो अपने कलेजे के टुकड़े को निर्वस्त्र और खून से लथपथ देखकर सन्न रह गई। उसकी हलक से आवाज तक न निकली और गश खा कर गिर पड़ी। बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर पास-पड़ोस की महिलाएं व अन्य लोग मौके पर आ गए। कमरे का नजारा देखा तो सभी कांप उठे। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन

2 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में दरिंदों ने घर में घुसकर 12 वर्षीय किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी। उसके चेहरे और सिर पर भी चाकू से वार किए गए। किशोरी का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। पुलिस दुराचार की आशंका जता रही है। यह वारदात रोहनिया थाना अंतर्गत एक गांव में बुधवार देर रात हुई। किशोरी अपने सात वर्षीय छोटे भाई के साथ अपने एक कमरे के घर के बाहर सोई थी, जबकि बड़ा भाई ऊपर छत पर सोया था। बच्चों की मां अपने मायके सारनाथ गई थी। गुरुवार सुबह सात बजे जब मां लौटी तो मामले का खुलासा हुआ।  कमरे में जगह-जगह खून गिरा हुआ था। 
 
विज्ञापन

3 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

मासूम बेटी की नृशंस हत्या के बाद मां और अन्य परिजनों के बिलखने की आवाज से जब सन्नाटा टूटता है, तब मौके पर जुटे लोगों का दिल उस परिवार पर टूटे पहाड़ की कल्पना मात्र से ही कांप उठा। जिसने भी हिम्मत कर कमरे में झांक कर शव को देखा तो चीख उठे। रात के अंधेरे में मासूम के साथ हुई हैवानियत पर लोगों का गु्स्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहनसराय- अदलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना के बाद वाराणसी डीएम सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
 

4 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में अपराधी बेलगाम हैं। दिन हो या रात फर्क नहीं पड़ता, बेखौफ बदमाश हर दिन कहीं न कहीं घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं और पुलिस हाथ मलती रह जाती है। बीते 24 घंटे में हुए दो सनसनीखेज वारदातों से लोगों में दहशत है। लंका थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात महिला प्रॉपर्टी डीलर और उनके ड्राइवर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या के प्रयास के मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी थी कि गुरुवार की सुबह रोहनिया थाना क्षेत्र में किशोरी की नृशंस हत्या कर दी गई। 

 
विज्ञापन

5 of 9
varanasi - फोटो : amar ujala

रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला बुधवार को अपने मायके गई हुई थी। घर पर उसके दो बेटे और एक बेटी थी। महिला गुरुवार की सुबह सात बजे के लगभग मायके से वापस आई तो उसके घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोल कर अंदर और एक कमरे में सोई बेटी जगाने के लिए पहुंची। उस कमरे में बेटी निर्वस्त्र और खून से लथपथ पड़ी हुई थी। किशोरी के बड़े भाई ने बताया कि बुधवार की रात वो छत पर सोने चला गया और छोटा भाई व बहन बाहर चारपाई पर सोये थे। रात तीन बजे के लगभग उसे लगा कि बहन रो रही है। इस पर उसने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नही मिला तो वह दोबारा सो गया। 
 
विज्ञापन

6 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सूचना पाकर रोहनिया सहित पांच थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी के साथ पहुंचे डीएम-एसएसपी ने आश्वस्त किया कि हत्यारोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।  वारदात की जानकारी पाकर डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी मौके पर पहुंचे । इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम को भी तफ्तीश के लिए बुलाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इधर, सनसनीखेज वारदात से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रोहनिया-अदलपुरा मार्ग पर बहोरनपुर गांव में जाम लगा दिया और हत्यारों की गिरफ़्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर रोहनिया सहित चार थानों की फोर्स के साथ एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम को खत्म कराया।तीन घंटे बाद 11 बजे के लगभग जाम खत्म हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रोहनिया थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गांव और आसपास के इलाके के संदिग्ध गतिविधियों वाले सात आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 

8 of 9
घटनास्थल पर जुटी महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पांचवीं की छात्रा की नृशंस तरीके से हत्या की जानकारी पाकर एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री और आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने छात्रा की मां को ढांढस बंधाया और एसएसपी को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वहीं, वारदात के बाद ग्रामीणों में व्याप्त नाराजगी को देखते हुए और महिला के परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर एक दरोगा और चार सिपाहियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
मां गई थी मायके, रात को घर में दो भाइयों के साथ अकेली थी बहन - फोटो : amar ujala
छात्रा की हत्या से गांव और आसपास के ग्रामीण खासे गुस्से में दिखे। छात्रा की मां कोे ढांढस बंधाने आई गांव की महिलाओं ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाए। ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें