वाराणसी में एक युवती ने ऐसी हिम्मत और दिलेरी दिखाई की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। बीच सड़क पर गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद लोग भाग खड़े हुए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। तभी वहां पास से गुजर रही युवती ने कमाल कर दिया। मौके पर दूर खड़े लोग मोबाइल में इस दृश्य को कैद करने लगे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्थित सिद्धगिरीबाग में यामहा शोरूम के पास बुधवार को खाना बना रहे ट्रक चालक के सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके से जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान पास ही एक शिक्षण संस्थान की छुट्टी होने से भगदड़ की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : social media
मगर , भीड़ का चेहरा बनने के बजाय मौके पर पहुंची गुड़िया सिंह नामक युवती ने आगे बढकर आग पर काबू पाया। एक लड़की को पहल करते देख दूसरे लोग भी मदद को आगे आए ।
4 of 5
varanasi
- फोटो : social media
इसके बाद शुरु हुआ सामूहिक प्रयास रंग लाया और आग पर काबू पाने के लिए कई लोग आए। इस दौरान किसी तरह आग बुझाया गया तब जाकर क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं लोग एक युवती के साहस की भी प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।