प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 101 गरीबों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि इन लोगों को अपना घर मिलने वाला है। जिले के 101 गरीब परिवारों की खुशियां बस चंद दिनों में दोगुनी होने वाली हैं। इन गरीबों को न केवल दिल्ली के बड़े होटल में आतिथ्य सत्कार मिलेगा, अपने खुद के आवास खरीदने के लिए चेक भी मिलेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
home loan
हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल 11 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी के मौके पर 101 गरीबों को आवास का तोहफा देंगे। इन आवासों पर एक करोड़ 48 लाख रुपये खर्च करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
home loan4
मंत्री गोयल ने अपनी भतीजी की शादी सादगी से करने के साथ-साथ दहेज में खर्च होने वाले धन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के 101 गरीबों को शादी के दिन आवास का उपहार देने का निर्णय लिया था। कुछ समय पहले गोयल ने इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा था।
4 of 6
home loan1
पत्र में आग्रह किया गया कि उन्हें उनकी नेक पहल को आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त लाभार्थियों की ब्योरा उपलब्ध कराने में सहायता की जाए।
विज्ञापन
5 of 6
home loan12
पीएमओ ने गोयल के आग्रह पत्र को स्वीकार करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया था कि 101 गरीब लाभार्थियों की सूची बनाने के साथ ही लाभार्थियों को शादी समारोह में शामिल कराने की व्यवस्था की जाए।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल ने बीडीओ की मदद से लाभार्थियों की सूची बना ली है। प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में सभी लाभार्थियों को 10 फरवरी को दिल्ली भेजने की तैयारी है। वहां इन लाभार्थियों को अतिथि के तौर पर ले जाया जाएगा।