फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी में आज से इतने दिन तक बारिश... रुला रही गर्मी से मिलेगी राहत; पढ़ें बरसात को लेकर नया अपडेट

Wed, 31 Jul 2024 01:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 13
Up Weather Updates - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में पिछले दो सप्ताह से जारी उमस भरी गर्मी से अब अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से मिले अपडेट के मुताबिक यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। 
 
विज्ञापन

2 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बुधवार से अगले कुछ दिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून ट्रफ के मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसकने और यूपी में मानसून के एक्टिव होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में बस्ती में सर्वाधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कानपुर में 39 डिग्री और हरदोई में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में बस्ती में सबसे कम 25.5 डिग्री सेल्सियस तो बुलंदशहर में 26 डिग्री और वाराणसी में 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

4 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उधर, कानपुर महानगर और इसके आसपास के जिलों में 31 जुलाई से तीन दिन तक 25 से 30 मिमी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। बारिश से कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बुधवार से अगले कुछ दिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

6 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बिल्हौर के पास नानामऊ में शाम चार बजे 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन का तापमान 36.4 और न्यूनतम 28.6 डिग्री रहा। हवा में अधिकतम नमी 85 और न्यूनतम 68 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

 
विज्ञापन

7 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि पाकिस्तान से मध्य प्रदेश के रास्ते बंगाल की खाड़ी तक बनने वाले मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में चला गया है, जिस वजह से एक सप्ताह से बारिश नहीं हो रही है।

8 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
तेज गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। लेकिन, अगले चार से पांच दिनों में यह मानसून ट्रफ के दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा, जिससे पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश होने की संभावना है। हालांकि एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण के चलते बुधवार को भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

 

9 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मानसून ट्रफ सक्रिय होने और औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में होने के कारण मौसम का मिजाज पिछले एक सप्ताह से बदला हुआ है। बारिश नहीं होने और दिन में तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

10 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिन और रात का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह बादल तो छाए पर दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप परेशान करती रही।

 

11 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ अश्वनी कुमार ने बताया कि दक्षिण में सक्रिय मानसून ट्रफ के धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके परिणाम स्वरूप चार से पांच दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने के साथ बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा। इस बीच बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है।

 

12 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
क्या होता है मानसून ट्रफ
मानसून ट्रफ एक लंबा कम दबाव वाला क्षेत्र है जो पाकिस्तान के उपर कम गर्मी से लेकर बंगाल की खाड़ी के मुख्य भाग तक फैला हुआ है। यह मानसून परिसंचरण की अर्ध-स्थायी विशेषता में से एक है। आम तौर पर मानसून ट्रफ का पूर्वी भाग कभी दक्षिण की ओर और कभी उत्तर की ओर दोलन करता है। 
 
विज्ञापन

13 of 13
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण की ओर जाने के परिणामस्वरूप देश के प्रमुख भागों में सक्रिय/जोरदार मानसून होता है। इसके विपरीत, इस ट्रफ के उत्तर की ओर पलायन से बड़े हिस्से में मानसून की स्थिति टूट जाती है। हालांकि, इससे हिमालय की तलहटी में भारी बारिश होती है। कभी-कभी ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ आ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें