आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में यूपी की नौ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से पीएम मोदी के सामने होंगे, इमरान मसूद सहारनपुर से और दानिश अली अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे।
चौथी सूची के अनुसार, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लोकसभा चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं, बसपा से आए दानिश अली को अमरोहा जबकि सपा और बसपा से होते हुए कांग्रेस में पहुंचे इमरान मसूद को सहारनपुर जबकि वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह को देवरिया से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 8
दानिश अली
- फोटो : सोशल मीडिया
दानिश अली का मुकाबला भाजपा के कंवर सिंह तंवर से होगा। पार्टी ने अपनी चौथी सूची में उत्तर प्रदेश के 9 सीटों समेत कुल 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। हालांकि इस सूची में भी अमेठी और रायबरेली जैसे महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर पाई।
विज्ञापन
3 of 8
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं होने से सस्पेंस बढ़ गया है। अब सवाल भी उठ रहे हैं क्या अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में होंगी। इसलिए दोनों ही सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में देरी हो रही है।
4 of 8
सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल
- फोटो : Social Media
वहीं, जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार का फैसला लिया जा सकता है। जिले में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवारों का एलान नहीं होने से लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता जिले में गांधी परिवार के सदस्य को ही उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के साथ कई कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि 27 मार्च को बैठक के दौरान ही अमेठी और रायबरेली सीट के लिए चर्चा होगी। इस दौरान सीईसी के सदस्य और गांधी परिवार खुद इस विषय पर फैसला लेगा। बताया कि बैठक के बाद 31 मार्च को पार्टी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगी।
विज्ञापन
7 of 8
दिग्विजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर, मध्य प्रदेश में पार्टी ने अपने दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को राजगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया है। दिग्गी राजा का मुकाबला यहां भाजपा के रोडमल नागर से होगा जिनका नाम भाजपा ने अपनी पहली ही लिस्ट में घोषित किया था। बड़े नेताओं में कांतिलाल भूरिया को मध्य प्रदेश की रतलाम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
उनक मुकाबला भाजपा की अनिता नागर सिंह चौहान से होगा। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को कांग्रेस ने एक बार फिर तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। महाराष्ट्र में भले ही पार्टी ने शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की राकांपा के साथ सीटों के तालमेल को अंतिम रूप अब तक नहीं दिया हो लेकिन चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। नागपुर में भाजपा के दिग्गज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने पार्टी ने विकास ठाकरे को उतारा है।