फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi New Cabinet: अंजुला, अनुपमा और अदिति समेत इन महिला विधायकों की लग सकती है लॉटरी, इनके भी नाम की चर्चा

Sun, 20 Mar 2022 08:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
1 of 7
महिलाओं को मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शाम चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यूपी के राजनीतिक इतिहास में पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री अपना पहला कार्यकाल पूरा क रने के बाद लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे। योगी के साथ दो उप मुख्यमंत्री सहित करीब चालीस से अधिक मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शासन ने हजारों लोगों की मौजूदगी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में चल रहे विधान परिषद चुनाव में पहले चरण के लिए 21 मार्च और दूसरे चरण के लिए  22 मार्च नामांकन का अंतिम दिन है। इसी के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह रखा है। 24 मार्च को लोक भवन के सभागार में केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह और सह पर्यवेक्षक रघुवर दास की मौजूदगी में योगी को विधायक दल का नेता का चुना जाएगा।

विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : PTI
शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सिंह, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सरकार की ओर से विपक्षी दलों के नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
केशव को फिर मिल सकती है जगह, शर्मा की भूमिका बदल सकती है
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव हारने के बाद भी योगी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं। प्रदेश के मतदाताओं में करीब सात प्रतिशत कुशवाहा, शाक्य, सैनी और मौर्य मतदाता है। इस वोट बैंक को भाजपा का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है। 

4 of 7
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
केशव इस वर्ग के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं, लिहाजा पार्टी ने वोट बैंक को साधे रखने के लिए केशव को फिर मंत्रिमंडल में रखने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है। मंत्रिमंडल के नए चेहरों में पूर्व एडीजी असीम अरुण, प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह भी शपथ ले सकते है।
 
विज्ञापन

5 of 7
अदिति सिंह। - फोटो : amar ujala
महिलाओं को मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व
योगी मंत्रिमंडल में पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को बड़ी भूमिका दी जा सकती है। वहीं अंजुला माहौर, गुलाब देवी, अदिति सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल महिलाओं में कुछ नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है।
 
विज्ञापन

6 of 7
अनुपमा जायसवाल - फोटो : amar ujala
बाहर हो सकते हैं कुछ मंत्री 
योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस बार मौका देने के पक्ष में नहीं है। ऐसे कुछ कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री जिनकी छवि ठीक नहीं रही है, जिनसे कार्यकर्ता और विचार परिवार से जुड़े संगठन नाराज है उन्हें इस बार सरकार की जगह संगठन में काम करने का मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंजुला माहौर - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्य सचिव डीएस मिश्र, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत कई अधिकारियों ने शनिवार को शपथ ग्रहण स्थल का जायजा लिया। सहगल ने बताया कि स्टेडियम की क्षमता करीब 75 हजार की है, इसी के मद्देनजर बाकी तैयारियां की जा रहीं हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें