उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एकतरफा प्रेम में पागल आरोपी विनय ने यह सोच लिया था कि वह किशोरी को मना लेगा। किशोरी की चुप्पी पर उसे लगा कि वह मान जाएगी। 12 फरवरी को उसे मनाने का एक और प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
2 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे पर उसने खेत में किशोरी से मुलाकात की और उसे फूल देकर प्रपोज किया। प्रस्ताव ठुकराकर चले जाने पर वह आग बबूला हो गया और उसकी हत्या की योजना बना डाली। आरोपी ने स्वॉट टीम को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
3 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी विनय गुनाह कबूलकर रोया और अपनी करनी पर पछताया भी। उसने कहा कि उन दोनों को जान से मारने का उसका कोई इरादा नहीं था। नमकीन खाने के बाद दोनों ने पानी मांगा तो सच उजागर होने के डर से वह मना नहीं कर सका।
4 of 5
उन्नाव कांड: घटना के बाद घर में छाया मातम
- फोटो : amar ujala
स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि नाबालिग सह आरोपी को राहत दिलाने का विश्वास दिलाया तो उसने विनय की करतूत उजागर कर दी। आरोपी विनय की कॉल डिटेल से पता चला है कि उसका कई अन्य युवतियों से भी संपर्क था।
उन्नाव कांड: घटना के बाद गांव में तैनात फोर्स
- फोटो : amar ujala
घटना के वक्त उसके मोबाइल की लोकेशन उसी खेत की पाई गई जहां दोनों किशोरियाें के शव मिले हैं। फॉरेसिंक टीम को मौके पर वह बोतल मिली थी, जिसमें हत्यारोपी पानी में जहर मिलाकर ले गया था। नमकीन का खाली रैपर भी मिला है।